प्रकृति हमेशा रहस्यों और पहेलियों से भरी रहती हैं लेकिन यह तथ्य है जो इसे आकर्षक बनाता है। प्रकृति की गोद मे आज भी ऐसे कई रहस्य छुपे हुए है जिनको आज तक कोई सुलझा नही पाया हैं। आज हम प्रकृति के ऐसे ही एक रहस्यमयी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। डेविल्स केटल वाटरफॉल ऐसा ही एक रहस्य हैं।
यह वॉटरफॉल उत्तरी मिनेसोटा के जज सीआर मैग्नी स्टेट पार्क, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में स्थित हैं। इस झरने का रहस्यमयी होने का कारण है इसके पानी का दो भागों में विभाजित होना। इस झरने के एक भाग का पानी तो सुपीरियर झील में मिल जाता हैं जबकि दूसरा एक बड़े गड्ढे में गिर जाता है जिसके बाद कोई भी नहीं जनता है कि पानी कहा जाता है।
यह तो हम सब जानते है पानी का स्वभाव होता हैं बहना और वह हमेशा बहते ही रहता हैं। अगर पानी बह रहा है तो वह कही न कही से तो बाहर जरूर आएगा। लेकिन सालों से लोग इस बात का पता लगाने में नाकाम हो रहे है कि नदी के इस भाग का पानी कहा जा रहा है।
वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझाने के लिए इतने उत्तेजित थे कि उन्होंने इस रहस्य को सुलझाने के लिए अगिनत परीक्षण किए। जिनमे से एक था हज़ारो की संख्या में पिंग-पोंग बॉल्स को उस गड्ढे के अंदर फेंकना।
उन्होंने हर एक बॉल में एक फोन नंबर और एक मैसेज लिखा था, जिसमें लिखा था कि जिस किसी व्यक्ति को भी यह बॉल मिले वह उस नंबर पर फोन करें और उसे इनाम दिया जाएगा। पर हैरानी की बात यह थी कि उन लोगों को एक सिंगल फोन भी नही आया।
एक और परीक्षण के दौरान लोगों ने जीपीएस ट्रैकर, टॉयज और लकड़ी के टुकड़े भी फेक कर देख लिया पर इनमे से किसी भी सामान का कोई नामो निशान नहीं मिला।
अब यह रहस्य तो सुलझ नही रहा था इसलिए कुछ थ्योरी भी सामने आई जैसे कि कुछ लोगों का मानना था कि शायद वॉटरफॉल के नीचे अंडरग्राउंड नदी हो सकती हैं। हालांकि, इस थ्योरी को खारिज कर दिया गया क्योंकि अंडरग्राउंड नदी सॉफ्ट रॉक्स में बनती हैं लेकिन डेविल्स केटल वाटरफॉल हार्ड रॉक्स से बना है।