कहते हैं प्यार अंधा होता है और सच्चा प्यार किसी से हो जाए, तो सारी चीजें अच्छी ही नजर आती है। प्यार में आपके लिये पार्टनर की हाइट, रंग या वजन बिल्कुल भी मैटर नहीं करता। प्यार करने वाले दो लोगों के बीच अगर कोई अंतर भी होता हो, तो बाकी लोग भले ही उन्हें कुछ भी कहे, लेकिन एक दूसरे के लिए ये लोग एक दूसरे के पूरक हैं और लोग क्या कहते हैं, इसका उन दोनों पर कोई असर नहीं पड़ता।

हाल ही में ऐसे ही एक प्रेमी जोड़े की कहानी सुनने में आई है। अक्सर ये देखा जाता है कि रिलेशनशिप में लड़की लड़के से हाइट में या तो बराबर होती है या लड़की की महाइट कम होती है, लेकिन इस कहानी में लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से 6 इंच लंबी है। दोनों के बीच इंस अंतर की वजह से लोग उनका काफी मजाक उड़ाते हैं, लेकिन इस कपल को लोगों की बातो से कुछ लेना देना नहीं है।
ये कपल अमेरिका के मैनहैटन में रहते हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारियों में लगे हुए हैं। लड़की का नाम सैम एसपिनल है। 24 वर्षीय ये लड़की पेशे से कंटेंट क्रिएटर और ईवेंट प्लानर है। एसपिनल की हाइट 5 फीट 9 इंच हैं, जबकि उनके होने वाले पति 32 वर्षीय स्टीफन की हाइट 5 फीट 3 इंच है।
एक दफा सोशल मीडिया पर एसपिनल ने बताया कि उनके होने वाले पति की हाइट कम होने के कारण अक्सर लोग उन पर कमेंट करते हैं और दोनों को मिसमैच बताते हैं। पीठे पीछे लोग उनका मजाक भी बनाते हैं। एसपिनल ने बताया कि कई बार लोग इस कपल को भाई-बहन समझ लेते हैं।
हालांकि, एसपिनल और स्टीफन दोनों एक दूसरे का साथ पाकर काफी खुश हैं और इसी तरह जीवनभर एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। उन्हें लोगों के मजाक बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि ये दोनों कपल दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इसी वजह से ये दोनों अपनी लाइफ को अच्छी तरह एन्जॉय कर रहे हैं।