सिर्फ 11 साल की उम्र में हर महीने एक करोड़ रुपये कमाती है ये लड़की, लेकिन अब लेने जा रही है रिटायरमेंट

लड़का हो या लड़की, हर कोई अपनी जिंदगी में पढ़ लिख कर अपना करियर बनाना चाहता है। इस सब में काफी समय लग जाता है। उम्र के साथ उसकी तरक्की बढ़ती है। अब ऐसे में अगर आपसे कोई पूछे कि 11 साल की एक लड़की को जिंदगी कैसी होती है, तो सामान्य रूप से आपका जवाब होगा कि स्कूल जाना, ट्यूशन जाना और खेलने के अलावा और कैसी होगी। हालांकि आज के हमारे इस लेख में हम जिस लड़की के बारे में आपको बताने वाले हैं, उसकी जिंदगी इससे कहीं ज्यादा अलग है।

Pixie Curtis

क्या आप इमेजिन कर सकते हैं कि महज 11 साल की एक लड़की महीने के 1 करोड़ रुपए से ज्‍यादा कमाती है। सुन कर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सच है। इतनी सी उम्र में ही ये लड़की अब रिटायर होने वाली है। और तो और स्कूल जाने वाली ये बच्ची करोड़ों की मार्सडिज की भी मालकिन है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से…..

इस लड़की का नाम पिक्‍सी कर्टिस है, जो अपनी उच्च शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जल्द ही काम से सेवानिवृत्ति लेने वाली है। ये 11 साल की बच्ची एक कंपनी की मालकिन है। कंपनी का नाम भी बच्ची के ही नाप पर रखा गया है Pixie’s Pix.

यह ऑनलाइन कंपनी तरह तरह के हेयर बो, हेडबैंड बेचने के लिए जानी जाती है और अच्छा खासा मुनाफा कमाती है। इस कंपनी को पिक्‍सी की मां रॉक्‍सी जैकेंको ने करीब तीन साल पहले शुरू करवाया था। अब पिक्सी अपनी पढ़ाई के लिए रिटायरमेंट लेना चाहती है।

पिछले साल ही पिक्सी को अपने दसवें जन्‍मदिन पर मां से बेशकीमती उपहार मिला था। पिक्सी को मां ने दो करोड़ रुपए से भी ज्यादा की मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी। इस साल पिक्सी के जन्मदिन पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे। पिक्सी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। उन्हें Insta पर डेढ़ लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!