दुनिया की इन 7 जगहों पर पड़ती है सबसे अधिक गर्मी, एक जगह 70 डिग्री से अधिक हो जाता है सेल्सियस

भारत में हाल ही में जो गर्मी पड़ी हैं, उससे सभी को परेशानी हुई है, लेकिन सच बात तो यह है कि दुनिया के कुछ इलाकों की गर्मी के सामने भारत में पड़ने वाली यह गर्मी तो कुछ भी नहीं है। अगर अपने देश की बात करें तो तापमान 40 डिग्री से 50 डिग्री तक हो सकता है, पर दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां का अधिकतम तापमान 70.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Hottest Place of the World
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

इस तापमान पर इंसानो की बात तो छोड़िए जीव-जंतुओ का रहना भी नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में वहां पर रहने वालों लोगों के लिए मुश्किल खड़ा हो जाता है तो चलिए अब हम दुनिया की उन 7 स्थानों के बारे में जानते हैं जहां पर सबसे अधिक गर्मी पड़ी है जिसके बारे में जानकर बहुत सारे लोग यकीन नहीं करेंगे।

1. दस्त ए लूट – ईरान

इस रेगिस्तान पठार को धरती की सबसे गर्म जगह माना जाता हैं। साल 2003 से 2009 के बीच वहां अधिकतम टेम्प्रेचर 70.7 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया था।

2. डेथ वैली, कैलिफोर्निया – अमेरिका

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली के नाम अभी ज्यादा गर्म टेम्प्रेचर का रिकॉर्ड हैं। 1913 की गर्मियों में यहा पारा 56.7 डिग्री तक पहुंच गया था।

3. अजिजियाह – लीबिया

लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 25 मील दूर, अजीजियाह का कभी दुनिया की सबसे गर्म जगह होने का दावा था। 1922 में यहां का टेंपरेचर 58 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

4. वदी हाल्फा – सूडान

ये शहर सूडान में लेक नूबिया के किनारे पर बसा हैं, जहा पिछले साल ज़रा भी बारिश नहीं हुई। जून यहां के लिए सबसे गर्म महीना रहता है। जिसमें औसत टेंपरेचर तकरीबन 41 डिग्री सेल्सियस रहता है।

5. तिरुत ज़वी – इज़रायल

एशिया में तिरुत जवी के नाम सबसे गर्म जगह का रिकॉर्ड हैं। यहा जून 1942 में 54 डिग्री सेल्शियस टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया था।

6. तिमबुकटु – माली

सहारा रेगिस्तान के साउथ में मौजूद माली देश का यह शहर तिमबुकटु, सर्दियों में भी गर्म रहता हैं। जनवरी के महीने में भी यहा का टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता हैं। यहा का रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर 49 डिग्री सेल्सियस हैं।

7. केबिलि – तुनिशिया

केबिलि, अफ्रीका के नार्थ में मौजूद तुनिशिया देश का एक छोटा शहर हैं। लीबिया में मौजूद घडमेस की तरह ही केबिलि एक ओएसिस टाउन हैं। इस डेजर्ट टाउन का टेम्प्रेचर 55.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना, वहा के लोगों के लिए कोई नई बात नहीं है।

error: Alert: Content selection is disabled!!