घर में मां लक्ष्मी आने से पहले दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, जल्द करें स्वागत की तैयारी, पैसों की होगी बारिश

किसी भी इंसान के जीवन में अच्छा और बुरा समय आता जाता रहता हैं। दुनिया में हर इंसान बुरे समय से छुटकारा पाना चाहता हैं और अच्छे समय का आगाज देखना चाहता है। हालांकि, यह तो निश्चित है कि अच्छे समय के बाद बुरा समय और बुरे समय के बाद अच्छा समय अवश्य आता हैं।

Lakshmi

ऐसे में असली मनुष्य वही हैं जो इन दोनों समय में भगवान को याद रखें। कई लोग ऐसे होते हैं जो बुरे समय मे तो भगवान की पूजा करते हैं और अच्छे समय की कामना करते हैं।  लेकिन जब भगवान उन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाता है और उन्हें सुख प्रदान करता है तो वे भगवान को याद करना और उन्हें धन्यवाद देना भूल जाते हैं।

आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि अच्छा और बुरा दोनो समय आने से पहले भगवान हमे कुछ संकेत जरूर देते हैं लेकिन हम अपने कार्यो में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन संकेतो को समझ ही नही पाते हैं।

धर्म शास्त्र में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और कहा जाता हैं कि वे बहुत ही चंचल स्वभाव की होती हैं और एक जगह टिक कर नही बैठती हैं। विष्णु पुराण में मां लक्ष्मी से जुड़े कई तथ्य उल्लेखनीय हैं, जिसके अनुसार मा लक्ष्मी किसी के भी घर में वास करने से पहले उन लोगों को कुछ संकेत जरूर देती हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. उल्लू मा लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में रात को अगर आपको उल्लू दिखे तो इसका मतलब है कि बहुत जल्द मा लक्ष्मी आपके घर में वास करने आने वाली है। क्योंकि जहा उल्लू होता है वहा मा लक्ष्मी भी उसके पीछे चली आती हैं।

2. अगर अचानक से आपको हरी चीज़ो का आभास होने लगे तो समजग लीजिये बहुत जल्दी आप पर धन की बारिश होने वाली हैं। हरी चीजे जैसे हरे-भरे पेड़- पौधे, सब्जियां, पालक, आदि हमे जीवन में हरियाली होने का संकेत देती हैं।

3. झाड़ू मा लक्ष्मी को अति प्रिय होती है क्योंकि उनको साफ-सफाई काफी पसंद होती हैं। ऐसे में अगर आपको घर से बाहर निकलते समय कोई व्यक्ति झाड़ू लगाता दिखे तो इसका मतलब यह है कि आप पर मा लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली हैं।

4. सुबह नींद से उठते ही अगर आपको सबसे पहले शंख की आवाज़ सुनाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी काया पलटने वाली हैं, क्योंकि इससे साफ है कि आपके घर माता लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।

5. शायद आपको पता होगा कि सिद्धि विनायक पर गन्ने का रस अर्पित करने से मा लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए यदि आपको सुबह उठकर गन्ना दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि जल्द ही माता लक्ष्मी आप के घर मे वास करने वाली हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें