कई रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी सिंगल है ये 4 एक्टर्स, नहीं बसा पाए खुद का घर, फिल्मों में भी बुरी तरह हुए फ्लॉप

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने एक्टिंग से अपना कैरियर शुरू तो किया लेकिन अपनी पूरी कोशिशों के बावजूद भी वे सभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। बॉलीवुड के सितारे हमेशा से सुर्खियों का हिस्सा बने रहे हैं।

Bollywood Actors

ऐसे कई सितारे हैं जो साथ में काम करते करते एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और अपनी पूरी ज़िंदगी साथ में बिताते हैं। पर कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो ज्यादा लंबे समय तक साथ नही रहे। उन्होंने रिलेशन तो बनाया पर उसे निभा नही पाए।

आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ सितारों की जिन्होंने किसी के साथ डेट तो की पर शादी के बंधन में नही बांध पाए। तो चलिए जानते हैं कौन है वे सितारे।

1. शमिता शेट्टी

समिता शेट्टी भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर हैं। यह शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं। इन्होंने यश राज की फ़िल्म मोहब्बतें से अपना कैरियर शुरू किया था। इनका नाम भी कइयों के साथ जुड़ा कभी राकेश बापट तो कभी आमिर अली तो कभी मनोज वाजपेयी। हालांकि, इनमे से किसी के साथ भी इनका रिश्ता नही चल पाया और ये आज तक अकेली हैं।

2. डिनो मोरिया

डिनो मोरिया ने बिपाशा बसु के साथ कि फ़िल्म राज़ से फेम हासिल की थी। इसके बाद डीनो और बिपाशा की नजदीकियों की खबरे आयी थी। इनका नाम कंगना रनौत और लारा दत्ता के साथ भी जुड़ चुका हैं। फिर भी ये अभी तक सिंगल हैं।

3. अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने फ़िल्म हिमालय पुत्र से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्होंने फ़िल्म बॉर्डर से फेम हासिल की। अक्षय खन्ना का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम भी जुड़ा। बताया जाता है कि करिश्मा कपूर के साथ तो उनकी शादी तक होने वाली थी, लेकिन नही हुई। ये अब तक भी सिंगल हैं।

4. उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मोहब्बतें से की थी। इन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इनकी फिल्मी दुनिया में सफलता ज्यादा दिनों तक नही टिक पाई। फिल्मों में असफल होने के साथ ही उदय चोपड़ा की निजी जिंदगी भी कुछ खास नहीं रही है। पिछले दिनों उदय चोपड़ा का नाम नरगिस फाखरी के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। ये अभिनेता अभी भी सिंगल हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें