पशुपालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गाय के घी की कीमत हुई 6500 रुपये किलो, जानें वजह

बचपन में स्कूलों में जब भी गाय पर निबंध लिखने को कहा जाता था, तो आप में से कई लोग इसके दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थों की लिस्ट जरूर मेंशन करते होंगे। गाय के दूध से बनने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थों में एक घी भी है, जिसकी कीमत बाजार में अन्य चीजों की तुलना में काफी ज्यादा है।

cow ghee

गायों की नस्ल के आधार पर उनके दूध की कीमत भी अलग-अलग होती है। कई पशुपालक गायों को पाल कर अपनी आय अर्जित करते हैं। गायों के दूध की बिक्री से पशुपालकों को काफी लाभ होता है, तो वहीं कई लोग गायों के दूध से घी निकाल कर उसे भी बाजार में बेचते हैं।

साढ़े 6 हजार रुपये प्रति किलो में बिकता है इस गाय का घी

आज के इस लेख में हम आपको गाय की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने वाले हैं, जिसके दूध से बने घी की कीमत काफी ज्यादा है। ये घी साढ़े 6 हजार रूपये प्रति किलो की दर से बिकता है। पहाड़ों पर इस गाय को कामधेनू गाय के नाम से भी जाना जाता है।

इस गाय के दूध से बने घी की कीमत, इसके फायदों के सामने कुछ भी नहीं है।  इस गाय को बद्री गाय के नाम से जाना जाता है। इसे हिंदु सभ्यता में उच्च दर्जा दिया गया है। यूं तो हिंदु धर्म में हर गाय पूजनीय माता है, जबकि कामधेनू या बद्री गाय का दर्ज सबसे विशेष है।  

यहां पाई जाती है बद्री गाय

गायें की ये नस्ल मुख्य तौर पर उत्तराखंड में पाई जाती है। हालांकि, ये गाय बाकी गायों से कम मात्रा में दूध देती है। खबरों की मानें तो ये गाय कम से कम 3 से 4 लीटर दूध देती है। हालांकि, इस गाय के दूध से बने घी की कीमत काफी ज्यादा है। आप अक्सर अपने घर के लिये घी खरीदते होंगे और आपको घी की कीमत 800-1000 रूपये के बीच पता होगी, लेकिन दूसरी ओर कामधेनू गाय के दूध से बना घी बाजार में 6,500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है।

इस गाय के घी के हैं अनेकों फायदे

इस गाय का घी महंगा होने के कई कारण है, जिनमें से एक ये कि बद्री गाय केवल ठंडी और पहाड़ी जगहों पर ही पायी जाती है। बद्री गाय को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के क्षेत्रों में पहाड़ी, हिमबद्री या रेडहिल गाय के रूप में भी जाना जाता है। बद्री गाय हिमालय की पहाड़ियों की विशिष्ट जड़ी-बूटियों और झाड़ियों पर भोजन करती हैं, जो उच्च औषधीय महत्व की हैं और हिमालय की नदी का पानी पीती हैं। यही कारण है कि बदरी गाय का दूध पोषक तत्वों से भरपूर और आसानी से पचने वाला होता है।

इस घी का सेवन करने से मस्तिष्क की याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती है। ये घी आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और शांतिपूर्ण नींद के लिए आदर्श है। यह आपकी त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को पोषण देने में भी मदद करता है। बद्री गाय के घी में 8.4 फीसदी फैट होता है, जो अन्य गायों के घी से काफी ज्यादा है। इन्हीं कारणों की वजह से ये घी इतना महंगा मिलता है। हालांकि, बद्री गायें समय के साथ विलुप्त होती जा रही हैं। कई जगहों पर इस गाय के संरक्षण के लिये पहल की जा रही है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें