दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव जहां पर सिर्फ लड़कियां होती है पैदा, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए ये रहस्य

इस दुनिया में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो रहस्यमयी बनी हुई है जिसे चाहकर भी बड़े-बड़े वैज्ञानिक नहीं सुलझा पा रहे हैं। इस धरती पर एक ऐसी जगह भी है जिसके बारे में सुनकर वैज्ञानिक भी हैरान हो रहे हैं, क्योंकि वहां पर सिर्फ लड़कियां ही पैदा हो रही है।

Mysterious Village

इस धरती पर हर जगह लड़के और लड़कियां दोनों पैदा हो रहे हैं, लेकिन एक ऐसा जगह जहां पर लड़के पैदा नहीं हो रहे हैं। इस वजह से पूरी दुनिया हैरान है, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई भी वैज्ञानिक कुछ भी जानकारी निकालने में सफल नहीं हुए हैं तो चलिए अब हम उस गांव के बारे में जानते हैं।

इस गांव में सिर्फ लड़कियां होती है पैदा?

आज मैं आपको जिस गांव के बारे में बताने जा रहा हूं वहां पर ऐसा नहीं है कि पहले कभी लड़के पैदा नहीं हुए। लेकिन पिछले 12 सालों से अब तक उस गांव के किसी भी घर में लड़के का जन्म नहीं हुआ है, इस वजह से वहां के गांव वाले भी बहुत परेशान हैं और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि ये सब वहां पर हो क्या रहा है।

हम जिस गांव के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम मिजेस्के ओद्रजेनस्की है जो पोलैंड में स्थित है। उस गांव में तकरीबन 300 लोगों की आबादी है, लेकिन पिछले 12 सालों से किसी के घर में लड़के का जन्म नहीं हुआ। इस वजह से वह गांव पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जब वैज्ञानिकों को उस गांव के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इस पर रिसर्च करना शुरू किया, लेकिन किसी को भी इसमें कोई सफलता नहीं मिली। इस वजह से आज भी यह एक रहस्यमयी बना हुआ है। साल 2019 में मेयर एक घोषणा करते हुए कहा था कि वहां के गांव में जिस किसी के घर में लड़का पैदा होगा उन्हें इनाम दिया जाएगा। लेकिन अब देखना होगा कि किस परिवार के किस्मत में वह इनाम लिखा है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें