दुनिया की एकमात्र नदी जिसमें बहता है खूनों की पानी, उसके आस-पास भी जाने से डरते हैं लोग, जानिए ऐसा क्यों?

नदियों का साफ नीला पानी शायद सभी को अच्छा लगता होगा। इस नील साफ पानी में आपने कई बार दोस्तो के साथ मस्ती भी की होगी। इसके ठंडे नील पानी में तैरना, घुटनों तक पानी में खड़े होकर दूर आसमान को देखना, लगभग हर किसी को लुभाता हैं।

Bloody River

पहाड़ी इलाकों में नदियों का पानी इतना शुद्ध और साफ होता हैं कि लोग इसे पीने में भी उपयोग करते हैं। कहते हैं कि यह पानी बहुत ही मीठा होता हैं। पर क्या आपने कभी तेजाबी पानी वाली नदी का नाम सुना है? क्या आपने लाल नदी या लाल पानी वाली तेजाबी नदी देखी है?

कहा हैं ये नदी?

अगर नही, तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसी एक नदी के बारे में। यह नदी पेरू के कसको शहर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यह दुनिया के प्रसिद्ध विलकेनोटा पर्वत श्रृंखला में, जहा सात रंगों का पर्वत हैं, उसके दक्षिण में स्थित हैं। इस नदी का नाम हैं पुकामायु।

इस नदी का रंग लाल क्यों है?

इस नदी का रंग इंट की तरह लाल हैं। इसके पीछे का कारण हैं वहा के पहाड़ो और घाटियों में पाए जाने वाले खनिज पदार्थो जो कि मिट्टी के कटाव के वक़्त नदी में मिल जाते हैं। यहा के बालू पत्थरों में आयरन ऑक्साइड भरपूर मात्रा में होता है जो इस जगह को लाल रंग प्रदान करता है। जब बारिश होती है, तो यह खनिज से भरपूर मिट्टी पहाड़ से नीचे बह जाती है, जिससे पानी लाल या गुलाबी रंग का हो जाता है।

इस नदी को देखने का सबसे अच्छा समय कब हैं?

पेरू की इस नदी को देखने का सबसे अच्छा समय यहा के बारिश के मौसम में हैं जो कि दिसंबर से लेकर मार्च तक हैं। क्योंकि इस लाल रंग की असली वजह बारिश ही तो हैं, जिसकी वजह से यहा सॉयल एरोशन होता हैं।

क्यों डरते हैं लोग इसके पास जाने से?

पहले जब लोगो को इस नदी के पानी का रंग लाल होने की असली वजह नही पता थी तब लोग इस नदी के पास जाने से भी डरते थे। हालांकि, अब ऐसा नही है, धीरे धीरे लोगों का डर खत्म हो रहा है। पर शाम के वक़्त अभी भी कोई इस नदी के पास नहीं जाता हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें