दुनिया का एकमात्र रेगिस्तान, जहां पर गर्मी नहीं बल्कि होती है बर्फबारी, नाम जानकर होगी हैरानी

इस धरती पर मौजूद सात अजूबों का नाम तो आपने सुना ही होगा, लेकिन इन सात अजूबों के अलावा भी हमारी धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में कल्पना भी संभव नहीं है। चाहे समुद्री तट हो, द्वीप हो, खुले मैदान हों, ठंडे पहाड़ी इलाके या फिर रेगिस्तान, हर जगह की अपनी पहचान और महत्व है। रेगिस्तान का नाम सुनते ही आपके दिमाग में पहली चीज क्या आती है। चारों तरफ सिर्फ रेत ही रेत, जला देने वाली गर्मी और प्यास।

Snow Desert

रेगिस्तान कुछ ऐसा ही दिखता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे रेगिस्तान की कल्पना की है, जहां बर्फ पड़ती हो। जी हां, आपने सही पढ़ा। दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान भी मौजूद है, जहां बर्फ पड़ती है और गर्मी का नामो निशान तक नहीं है। ये रेगिस्तान कनाडा के युकोन में मौजूद है, जिसका नाम है कारक्रॉस डेजर्ट।

अनोखा है कारक्रॉस डेजर्ट

कारक्रॉस रेगिस्तान के क्षेत्रफल की बात करें, तो ये इतना छोटा है कि कुछ कदम चलते ही ये खत्म हो जाता है। इसका क्षेत्रफल सिर्फ 1 वर्गमील है। कुल मिला कर ये दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान है। किसी भी रेगिस्तान में चलते चलते जहां आदमी थक हार जाता है, वहीं दूसरी ओर कारक्रॉस रेगिस्तान से गुजरना काफी आनंदमय है और पलक झपकते ही आप रेगिस्तान के बाहर होंगे।

बात करें इस रेगिस्तान में बर्फ गिरने के पीछे के रहस्य की, तो जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 4 सौ साल पहले ये एक गांव हुआ करता था, जहां लोगों के घर थे और वे यहां आराम से जीवनयापन करते थे। ये रेगिस्तान अन्य रेगिस्तानों की तुलना में समतल नहीं बल्कि ऊंचाई पर स्थित है, जिस वजह से यहां बर्फ गिरती है।

यहां दूर दूर से लोग घूमने के लिये आते हैं और यहां के मनोरम दृश्य और मौसम का लुत्फ उठाते हैं। कारक्रॉस डेजर्ट आसपास के क्षेत्र की तुलना में काफी अधिक सूखा है। यहां प्रति वर्ष 50 सेमी (20 इंच) से कम वर्षा होती है। यहां दुर्लभ प्रजातियों के कुछ पेड़ पौधे पाये जाते हैं।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!