Strong Bones: खाने-पीने की ये 5 चीजें आपके हड्डियों को बना देगी फौलाद, फिर बन जाएंगे पहलवान

आज-कल सब घर का बना खाना न खाकर बाहर फ़ास्ट फूड ज्यादा खाने लगे हैं, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

Strong Bones

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी दोनों की जरूरत होती है। हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए आपको खान-पान से लेकर व्यायाम तक कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आहार के साथ जीवनशैली में भी बदलाव करना जरूरी है।

भोजन में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर हड्डियों को कई रोगों से दूर रख सकते हैं। ऐसे में डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत बनाने वाले खाद्य पदार्थ कौन से हैं।

1. दूध

ये तो सभी जानते हैं कि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आप दूध से बनी चीज़ों का भी सेवन कर सकते हैं, जैसे दही, चीज़ या पनीर।

2. हरे पत्ते का साग

पत्तेदार सब्जियों में आता हैं पालक, जिसमें आयरन और विटामिन ए कूट कूट कर भरा होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। अगर आपके शरीर में आयरन और विटामिन ए की कमी है तो हरे पत्ते का साग अवश्य सेवन कीजिए।

3. बादाम

ये तो सब जानते हैं कि बादाम भिगो कर खाने से दिमाग तेज होता है।  वहीं, बादाम में विटामिन डी भी होता है। सिर्फ इतना ही नहीं ये हमारी हड्डियों को फौलाद जैसी मजबूत बना ने में भी सहायक होते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में बादाम के साथ अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स भी जरूर शामिल करें। मेवों में कैल्शियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है।

4. अंडे

हड्डियों के लिए आप खाने में अंडा जरूर शामिल करें। अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। इसके अलावा अंडे में काफी मात्रा में दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

5. सोयाबीन

सोयाबीन अधिकतर वो लोग इस्तेमाल करते हैं जो शाकाहारी है। अगर आप भी शाकाहारी है और आपको प्रोटीन की जरुरत है तो इसका सेवन अवश्य कीजिए। सोयाबीन में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम भी पाया जाता है, इस वजह से सोयाबीन हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!