Vastu Tips: जिस घर में लगा होता है ये पौधा, वहां हमेशा होती है पैसों की बारिश, करियर में भी मिलती है सफलता

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, इस वजह से घर का माहौल बढ़िया रहता है तथा पैसों की उन्नति भी होती है। लेकिन अधिकतर लोगों को ऐसे पौधों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है, इस वजह से आज हम एक ऐसे ही पौधे के बारे में बात करने जा रहे हैं।

Spider Plant Benefits
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

पेड़ पौधे पर्यावरण के लिए अति आवश्यक माने जाते हैं। बिना पौधों के हम इस धरती पर रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पेड़-पौधे सिर्फ पर्यावरण के दृष्टिकोण से ही हमारे लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि इसका वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र की माने तो कुछ पौधे हमारे लिए काफी फलदाई साबित होते हैं।

इस पौधे का है विशेष महत्व

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। यदि किसी व्यक्ति के घर का वास्तु ठीक न हो तो उस पर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है। नकारात्मक ऊर्जा के फलस्वरुप उनका जीवन तनावपूर्ण हो जाता है, इसलिए यह अति आवश्यक है कि आप अपने घर के वास्तु का विशेष ध्यान रखें। इस वजह से हमें वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन ध्यानपूर्वक करना चहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तु शास्त्र के मुताबिक बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है।

यदि इन पौधों को घर में या घर के आस-पास सही दिशा में लगाया जाए तो आपकी तरक्की निश्चित है। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे पौधे का नाम बताने जा रहे हैं जिसे धन आकर्षित करने वाला माना जाता है। आपको बता दें कि इस पौधे का नाम स्पाइडर प्लांट है। यदि आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो घर में स्पाइडर प्लांट अवश्य लगाएं।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

यदि आप भी अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं और घर में सुख शांति का वातावरण लाना चाहते हैं तो स्पाइडर प्लांट अवश्य लगाइए। आपकी तरक्की हो तो स्पाइडर प्लांट का सही दिशा में रहना अति आवश्यक है। इस पौधे को घर में उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाया जाना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप इस पौधे को अपने ऑफिस में रखना चाहते हैं तो इसे अपने ऑफिस के मेज पर रखें। इस पौधे को घर के लिविंग रूम, किचन, बालकनी या स्टडी रूम में भी लगाया जा सकता है।

स्पाइडर प्लांट को इस दिशा में रखने से पड़ता है बुरा प्रभाव

आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि स्पाइडर प्लांट को गलती से भी सूखने न दें। यदि कभी यह पौधा सूख जाता है तो इसे फौरन बदल कर नया पौधा घर में ले आए। आपको बता दें कि घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में स्पाइडर प्लांट का लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के बजाय नकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।

स्पाइडर प्लांट के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि स्पाइडर प्लांट तनाव को दूर करता है। यह प्लांट तनाव और डिप्रेशन को दूर करने के साथ-साथ तरक्की का नया मार्ग दिखाता है। वहीं इस प्लांट को लगाने से स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। इसके अलावा आप अपने करियर में भी लगातार तरक्की करते हैं। इस वजह से हर किसी को स्पाइडर प्लांट लगाना चाहिए।

error: Alert: Content selection is disabled!!