खाने से पहले इन 5 चीजों को रातभर पानी में जरूर भिगोए, फिर होंगे कई फायदे, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

अलग-अलग खाद्य पदार्थों को खाने के अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं। जरूरी है कि हमें पता हो कि किस खाद्य पदार्थ को खाने का सही तरीका क्या है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें खाने से पहले रात भर  कुछ घंटे पानी में भिगो कर रखा जाना चाहिये। इससे उस खाद्य पदार्थ के स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ जाते हैं।  खाने से पहले भिगो कर रखे गये खाद्य पदार्थों को खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। ये शरीर को ऊर्जा देते हैं, थकान दूर करते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं।

What foods should be soaked
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

ये खाद्य पदार्थ लंबे समय तक पानी में डूबे रहने की वजह से अंकुरित होने लगते हैं और उनके पोषण मूल्य में वृद्धि होती है और ऑक्सालेट्स और फाइटेट्स जैसे खाद्य विषाक्त पदार्थ हट जाते हैं। आइये जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में, जिन्हें खाने से पहले पानी में भिगो कर रखा जाना चाहिये।

1. मेवा

सुबह-सुबह उठ कर भीगे हुए मेवे जैसे बादाम, अखरोट या मुनक्के खाना काफी फायदेमंद होता है। बादाम, अखरोट, मूंगफली आदि विशेष रूप से फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, अच्छे वसा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। रात भर भिगोये जाने के बाद इनके पोषक तत्व जैसे आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक को शरीर बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। इसके अलावा पानी में भिगोये हुए मेवे में से टैनिन भी निकल जाता है, जिससे इनका स्वाद बढ़ता है।

2. दाल और साबुत अनाज

दाल और साबुत अनाज जैसे मोठ, मूंग, चने, छोले आदि को भिगोने से पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार होता है। इससे दाल और साबुत अनाज में से गैस बनाने वाले रसायन भी हट जाते हैं। इसके साथ ही दाल और साबित अनाज नरम हो जाते हैं और उन्हें पकने में कम समय लगता है।

3. चावल

हार्ट डिसीज, डायबिटीज और कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए चावल को खाने से पहले कुछ देर तक पानी में भिगो देना चाहिए। पकाने से पहले भिगोए गए चावल विटामिन और खनिजों को बेहतर ढंग से अवशोषित करने और इसके पोषण मूल्य को बनाए रखने में सक्षम होते हैं। भिगोये हुए चावल पका कर खाने से पाचन क्रिया भी बेहचर होती है।

4. फल

कुछ फल जैसे आम और अंगूर को खाने से पहले कुछ घंटे पानी में भिगो कर रख देना चाहिये। इन्हें पकाने में काफी ज्यादा खाद का प्रयोग किया जाता है, जिसे पानी में भिगो कर हटाया जा सकता है।  

error: Alert: Content selection is disabled!!