भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल इस मैच में शानदार फॉर्म में नज़र आए।
उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना छठा वनडे शतक लगाया। शतक पूरा करने के बाद गिल ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया
टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। इस साल उनके बल्ले से एक के बाद एक बड़ी पारियां निकली हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल ने कंगारू गेंदबाजी पर कहर बरपाया।
शुभमन गिल ने इंदौर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना छठा वनडे शतक लगाया। गिल ने 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान गिल के बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले।
अपना शतक पूरा करने के बाद गिल ने हवा में छलांग लगाई और ड्रेसिंग रूम की ओर बल्ला लहराकर अपनी खुशी जाहिर की। डगआउट में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़हट से स्वागत किया। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सबसे आगे थे।
2023 में गिल का बल्ला जमकर गरजा
भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल के लिए 2023 शानदार साल रहा है। गिल ने 2023 में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह 2023 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। आपको याद दिला दें कि गिल ने इस साल 20 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 76.31 की शानदार औसत से 1221 रन बनाए हैं। गिल ने इस साल अपने बल्ले से सात शतक लगाए हैं, जिनमें से छह वनडे में और एक टेस्ट में आया है। इसके अलावा, 24 वर्षीय बल्लेबाज के नाम 5 अर्धशतक भी हैं।