खड़े होकर पानी पीना चाहिए या नहीं? क्या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है? जानिए इस पर डॉक्टर क्या कहते हैं?

मानव के शरीर को पानी की भरपूर मात्रा में जरूरत होती है। पानी हर मनुष्य के शरीर के टेंपरेचर को बनाए रखता है, साथ में किडनी मस्तिष्क के काम को भी सुधार करने में मदद करता है। पानी की मदद से टॉक्सिन शरीर के बाहर से निकलते हैं। पानी की कमी शरीर में अगर हो जाती है तो मानव शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी मंडराने लग जाता है।

Drinking Water

 पानी के विषय में बहुत से लोगों की अलग-अलग तरह की राय है। बहुत से लोग बोलते हैं कि खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इस तरह के कई प्रकार के सवाल लोगों के मन में घूमते हैं। 1 दिन में कितना पानी पिया जाना चाहिए। पानी पीने का सही तरीका, इन सभी के सवाल हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे। आइए जानते हैं कि इन सब बातों में कितनी सच्चाई है, इन सभी बातों का क्या सही जवाब हो पाएगा और इनमें एक्सपर्ट की राय क्या है…

खाना खाने के तुरंत बाद ना पिएं पानी

एक रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट बाहर निकल जाता है। और पेट के एसिड कमजोर पड़ जाते हैं। जिससे व्यक्ति का खाना नहीं पच पाता है।

क्या आप जानते हैं कि इस धारणा में कितनी सच्चाई है। भोजन करने के बाद पानी पीना सही होता है। खाना पचाने में भी इससे मदद मिलती है। तात्पर्य यह है कि खाना खाने की बाद में थोड़ा पानी पिया जाता है तो वह सही होता है। हालांकि ज्यादा पानी पीना क्या आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होगा। अधिक पानी पीने से आपका पेट जरूरत से ज्यादा भर जाएगा। इससे आपको कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या खड़े होकर पिया जा सकता है पानी?

न्यूट्रिशन साइंस के अनुसार अधिकतर लोग यह मानते हैं कि खड़े होकर पानी पीने से घुटने की परेशानी शुरू होती है लेकिन सही मामले में देखा जाए तो यह धारणा बिल्कुल भी सही नहीं है खड़े होकर पानी पीने से घुटने का कोई लेना देना नहीं है यहां पर खड़े होकर पानी पीने के लिए जरूरी यह है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें क्योंकि हाइड्रेशन से पैर में ऐठन की समस्या शुरू हो जाती है इसीलिए पानी को एक साथ ना पीकर धीरे-धीरे पीना सही होता है।

पानी पीने का सही तरीका

पानी पीने का सही तरीका सिर्फ पानी पीना ही जरूरी नहीं होता है।आज के समय में हर व्यक्ति की लाइफ बहुत बिजी हो गई है। जिसकी वजह से वह सही मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं। हर व्यक्ति को अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर समय समय पर पानी पीना जरूरी है। शरीर में एक समय में लगभग 200 से 300 ml पानी पीना जरूरी है। इसीलिए दो-तीन घंटे में एक एक गिलास पानी जरूर पीएं। पानी को एक साथ ना पीकर एक एक घूंट में पीना फायदेमंद होता है।

रोजाना पिएं इतने गिलास पानी

रोजाना हर एक वयस्क व्यक्ति को 2 से 3 लीटर पानी अर्थात 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। बहुत तरह के मामले ऐसे भी हैं जिनमें जरूरत से ज्यादा पानी पीना सही नहीं होता है। जो लोग किडनी, लीवर,दिल आदि की बीमारी का सामना कर रहे हैं। उनको डॉक्टर की सलाह से ही पानी की मात्रा का सेवन करना जरूरी है। पानी शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। इसीलिए इसको समय-समय पर पीते रहना चाहिए। बहुत ज्यादा पानी पीने से शरीर में सूजन आ जाती है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें