सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को दी बड़ी खुशखबरी, अब कहीं भी सफर करने के लिए नहीं देने पड़ेंगे अधिक पैसे, जानिए पूरी खबर

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से अनेक कल्याणकारी योजनाएं व सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसी क्रम में कुछ राज्य सरकारों ने टिकट की दरों में कटौती करके आधा कर दिया है। आगे हम देखेंगे कि किन राज्य सरकारों ने इस काम में पहल की है।

Senior Citizen Ticket Fare
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अगर आप भी भारत के वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आते हैं तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है, ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ आपको भी मिल सके। भारत के कई राज्यों की सरकारों ने वरिष्ठ नागरिकों के किराए में बड़ी छूट दी है तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार की पहल

महाराष्ट्र और हरियाणा राज्य सरकारों ने अप्रैल माह से ही यह व्यवस्था लागू कर दी थी। महाराष्ट्र सरकार ने महिला सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य में महिलाओं के लिए बस के किराए में 50% की छूट दी है। इसके अलावे 65 से 75 वर्ष के सीनियर सिटीजंस के लिए भी यह सुविधा लागू है। वहीं 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बस में यात्रा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

बस किराए में लागू है 50% की छूट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र में यह घोषणा की थी कि राज्य परिवहन निगम की बसों में सफर करने पर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 50 फ़ीसदी की छूट मिलेगी। इसी प्रकार हरियाणा सरकार ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस में सफर करने पर 50 फ़ीसदी किराया कम करने का ऐलान किया।

कुछ विशेष नियमों के तहत अप्रैल माह से लागू है सुविधाएं

हरियाणा राज्य सरकार ने बस किराए में छूट कुछ शर्तों के साथ दी है जिसके अनुसार यह छूट राज्य के निवासियों को ही मिलेगी। अतः बस में यात्रा करते समय इस सुविधा का लाभ लेने वाले यात्रियों को हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

अन्य राज्यों में भी लागू है ये सुविधाएं

इस तरह की सुविधा पहले हरियाणा में सिर्फ 60 वर्ष की महिलाओं के लिए उपलब्ध थी परंतु वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक उम्र के सभी सीनियर सिटीजन्स इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली व पंजाब में पहले से ही महिलाओं के लिए मुफ्त में बस में सफर करने की सुविधा उपलब्ध है। आंध्रप्रदेश और कर्नाटक राज्यों में भी सीनियर सिटीजन्स के लिए बस के किराए में छूट दी गई है।

error: Alert: Content selection is disabled!!