ज्यादातर लोग सोते समय सपनो की दुनिया में चले जाते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने भविष्य का आईना होते हैं, जिसके माध्यम से व्यक्ति को अपने आने वाले समय में होने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है। शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता हैं।

हमें सपने में जो दिखाई देता है उसका हकीकत ज़िंदगी से कुछ न कुछ लेना देना अवश्य होता है। सपने कई तरह के होते है कुछ अच्छे तो कुछ बुरे तो कुछ डरावने भी होते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ो के बारे में बताएंगे जिन्हें सपने में देखना अशुभ माना जाता है।
1. झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार सपने में झाड़ू का दिखाई देना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह आर्थिक परेशानी का संकेत माना जाता है।
2. कौवा
सपने में कौवे का दिखना भी अशुभ माना जाता है। यह लड़ाई झगड़े का संकेत हो सकता है।
3. घोड़ा
सपने में खुद को घोड़े से गिरते देखना भी शुभ नही माना जाता है। यह सपना आपके करियर से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है।
4. काले बादल
सपने में घने काले और गरजते बादल देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना अशुभ फल देने वाला माना जाता है।
5. मधुमक्खी
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मधुमखियों को छत्ता लगाते देखना किसी अनहोनी का इशारा माना जाता है।
6. खुद को उड़ते देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को उड़ते देखता है तो इसका मतलब होता है कि जरूर उसके साथ कोई गंभीर दुर्घटना होने वाली है।
इन अशुभ फल देने वाले सपनो से बचने के उपाय
अगर आपको रात में बुरे सपने आते हो, तो आप सोने से पहले गायत्री मंत्र और अपने गुरु मंत्र का जप अवश्य करें। कोई भी खुसबु वाली चीज लगाकर न सोए, इससे नेगेटिव एनर्जी आकर्षित होती है।