करिश्मा कपूर को तलाक देने की सजा आज भी भुगत रहे हैं संजय कपूर, हर महीने देने पड़ते हैं इतने रुपये

एक समय था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इंडस्ट्री में अपने करियर के शिखर पर थीं। कुली नंबर 1, दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी, बीवी नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी फिल्मों में उन्होंने हिट रोल किया। हालांकि, किसी ने नहीं सोचा था कि अपने करियर के चरम पर करिश्मा शादी कर फिल्मों को अलविदा कह देंगी।

karishma kapoor and sunjay kapur

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली और अभिनय से ब्रेक लेने का विकल्प चुना। हालांकि चीजें करिश्मा कपूर के अनुसार नहीं हुईं। शादी के कुछ समय बाद ही करिश्मा और उनके पति के बीच समस्याएं आने लगी।

महीने के 10 लाख भेजते हैं संजय कपूर

साल 2013 में करिश्मा कपूर ने तंग आकर संजय कपूर को तलाक दे दिया। दोनों के एक बेटा कियान और बेटी समायरा हैं, जिनकी कस्टडी अभिनेत्री को मिली। हालांकि, संजय कपूर को इस तलाक से सिर्फ नुकसान ही हुआ। खबरों के अनुसार, जब संजय और करिश्मा का तलाक हुआ तो करिश्मा ने 14 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के रूप में बच्चों के लिये संजय कपूर से लिये।

साथ ही उन्हें संजय कपूर हर महीने करिश्मा को 10 लाख रुपये देते हैं। करिश्मा अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्चा अपने पूर्व पति से मिले पैसों से उठा रही हैं। करिश्मा बहुत सारे चैरिटी संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं, जिनमें से एक में सलमान खान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन भी शामिल है।

लव मैरिज के तुरंत बाद शुरू हुई मुश्किलें

अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के बाद करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। करिश्मा संजय की दूसरी पत्नी थीं। भले ही ये एक लव मैरिज थी, लेकिन करिश्मा को अपनी शादी की शुरुआत से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा को संजय और उनकी मां दोनों ने काफी घरेलू हिंसा का शिकार बनाया था। करिश्मा ने खुद स्वीकार किया था कि शादी के बाद उन्हें काफी पीड़ाओं का सामना करना पड़ा था।

हनीमून पर संजय कपूर ने लगा दी थी पत्नी की बोली

एक दफे जब एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर से पूछा गया कि 13 साल की शादी में उनके साथ सबसे बदतर किस्सा क्या हुआ, तो करिश्मा ने कहा कि संजय ने उन्हें उनके ही हनीमून पर बेचने की कोशिश की थी।

करिश्मा के कहे मुताबिक संजय ने शादी के तुरंत बाद करिश्मा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अपने हनीमून पर, उसने उसे अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। जब करिश्मा ने इनकार कर दिया, तो संजय ने उन्हें पीटा।

प्रेग्नेंसी के दौरान सास करती थी टॉर्चर

करिश्मा कपूर के मुताबिक, संजय कपूर ने करिश्मा से शादी के बाद भी अपनी पहली पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और साथ भी रहे। हालांकि, जब करिश्मा ने सवाल उठाये, तो उन्हें संजय की मार के अलावा कुछ नहीं मिला। करिश्मा कपूर को अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी परेशानियां झेली।

करिश्मा इन सब से काफी परेशान हो गयी थी और उन्होंने इसे रोकने का सोचा। वे 2012 में अपने बच्चों के साथ संजय से दूर चली गईं। फिर उन्होंने उनसे तलाक के लिए अर्जी दी और आखिरकार 13 साल साथ रहने के बाद उन्हें तलाक दे दिया।

दोनों के बीच अपने दो बच्चों कियान और समायरा को लेकर पारिवारिक अदालत में एक लंबा विवाद चला था। उनकी तलाक की लड़ाई दिन-ब-दिन बढ़ती गई और करिश्मा को आखिरकार कस्टडी मिल गई। करिश्मा कपूर के इस दावे सहित कई आरोप लगाए गए थे कि उनके पूर्व पति अपनी प्रेमिका प्रिया सचदेव के साथ रह रहे थे। अब संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें