Relationship Tips: भारतीय समाज में शादी एक पवित्र बंधन माना जाता है। वर और वधु शादी के समय 7 फेरे लेते हैं और एक साथ 7 जन्मों तक रहने का वादा करते हैं। हालांकि कुछ शादीयां हमेशा के लिए सफल हो जाती है, जकि कुछ रिश्ते चंद दिनों के बाद टूट जाते हैं।
एक रिसर्च में ये पाया गया है कि महिलाएं पुरुष की तुलना में अधिक धोखा देती हैं और कोई भी रिश्ता तोड़ने में इनका योगदान ज्यादा होता है। इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं उन 5 वजहों के बारें में जिसकी वजह से शादी के बाद महिलाएं अपने पति को धोखा दे जाती हैं।
1. ज़रूरत पूरी नहीं करना
शादी के बाद पति का ही फर्ज़ बनता है कि वह अपनी पत्नी को हर ज़रूरत की चीज़ें मुहय्या कराए। जब पुरुष उसकी बुनियादी चीज़ों को पूरा करने में विफल रहता है तो महिलाएं उन्हें छोड़ देना ही पसंद करती हैं।
2. नज़रअंदाज़ होना
शादी के बाद अगर पति अपनी पत्नी को इग्नोर करता है और खासकर छोटी मोटी चीज़ो के लेकर नज़रअंदाज़ करता है तो महिलाएं नज़रअंदाज़ होने पर पुरुष को छोड़ने का मन बना लेती हैं। क्योंकि वे अपने पति से चाहती हैं कि वे अधिक से अधिक बात करें।
3. झगड़ों से परेशान
शादीशुदा ज़िंदगी में छोटे मोटे झगड़े होना आम बात है। हालांकि ये झगड़े रोज़ रोज़ नहीं होने चाहिए। अगर पति और पत्नि में प्रतिदिन झगड़ें होते हैं तो ये रिश्ता अंत की ओर चल पड़ता है। महिलाएं लड़ाई झगड़ों से हमेशा दूर रहना चाहती हैं।
3. इंटीमेसी की कमी
शादीशुदा जीवन में इंटीमेसी का होना बेहज ज़रूरी है। दोनों के रिश्तें में भावनात्मक लगाव के साथ इंटीमेसी काफी ज़रूरी है। हालांकि इंटीमेस की कमीं महसूस होने पर पत्नियों अपने पुरुष को छोड़ने पर मजबूर हो जाती हैं।
4. प्यार न मिलना
शादी शुदा में सबसे अहम चीज़ है कि पति पत्नि एक दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाएं। हालांकि जब पति अपनी पत्नी को प्यार नहीं देता है तो दोनों के दूर होने की अशंकाएं बढ़ती रहती हैं।