रेखा की मां भी अपने जमाने में रह चुकी है मशहूर अभिनेत्री, लेकिन बाद में पति ने कर दिया बर्बाद, जानें वजह

रेखा बॉलीवुड की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें आज किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। 80-90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग पहले की तरह ही बरकरार है। रेखा प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी फेमस रही हैं। हालांकि, काफी कम लोगों को पता है कि उनकी सौतेली मां भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं।

Savitri Ganesan and Rekha
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

रेखा के अधिकतर समर्थकों को यह मालूम नहीं होगा कि उनकी सौतेली मां कौन थी। इसी वजह से आज की इस लेख में हम बताने वाले हैं कि रेखा की सौलेती मां कौन थी तथा बाद में उनके साथ क्या-क्या हुआ, लेकिन इस के लिए यह आर्टिकल आपको अंत तक पढ़ना होगा। ताकि सब कुछ आपको अच्छी तरह समझ में आ जाए।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शान थी सावित्री महानती

जब हम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्वर्ण युग के बारे में बात करते हैं, तो महानती सावित्री उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो वास्तव में उस युग की शान का उदाहरण हैं। तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में, उन्होंने तमिल सिनेमा में शिवाजी गणेशन, एमजीआर और जेमिनी गणेशन (रेखा के पिता) जैसे दिग्गजों और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एनटीआर और नागेश्वर राव के साथ काम किया। उनका बहुमुखी व्यक्तित्व था। अभिनय के अलावा, उन्होंने फिल्म निर्माता की भूमिका भी निभाई, फिल्मों का निर्माण किया और पार्श्व गायिका के रूप में भी योगदान दिया।

रेखा के पिता से शादी बनी सावित्री की बर्बादी का कारण

अभिनेत्री के बारे में कहा जाता है कि उस जमाने में उनके पास 100 करोड़ की संपत्ति थी, लेकिन कहते हैं ना कि बुरा वक्त बिना बताये आता है। अभिनेत्री का शादीशुदा जीवन उनकी जिंदगी के दुर्भाग्यपूर्ण अंत का कारण बन गया। अपने करियर के प्रति दृढ़ संकल्प और इच्छा के बावजूद सावित्री महानती कोअपने निजी जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

ऐसी खबरें थीं कि जेमिनी गणेशन से एक फिल्म के सिलसिले में मिलीं सावित्री को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त जेमिनी शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता बन चुके थे। यहां तक कि शादी के अलावा उनका एक एक्सट्रा मेरीटल अफेयर भी था, जिससे उन्हें दो बेटिया राधा और रेखा थीं।

जेमिनी गणेशन ने इगो में आकर किया सब कुछ खराब

बावजूद इन सब के सावित्री ने जेमिनी गणेशन ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दोनों ने लंबे समय तक अपनी शादी को गुप्त रखा। धीरे-धीरे जेमिनी गणेशन की फिल्में फ्लटप होने लगी, जिसके बाद उनकी शादी पर पानी फिर गया। दूसरी ओर, सावित्री उस समय अपने करियर के शिखर पर थीं।

खबरों में बताया गया है कि सावित्री की सफलता देख जेमिनी का ईगो उन्हें हर्ट करने लगा और जेमिनी ने सावित्री को बर्बाद करने के बारे में सोचा। कहा जाता है कि जेमिनी ने सावित्री को शराब की लत लगा दी। इन कठोर घटनाओं को संभालने में असमर्थ सावित्री 19 महीनों के लिए कोमा में चली गई। 26 दिसंबर, 1981 को 44 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

error: Alert: Content selection is disabled!!