Video: मोटा कहकर चयनकर्ता ने टीम से निकाला तो पहुंचा इंग्लैंड, अब पहले ही मैच में खेली जबरदस्त पारी, ठोका तूफानी अर्धशतक

पृथ्वी शॉ काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम के बाहर चल रहे है। इसके अलावा यह लगातार विवादों के कारण भी चर्चा में बने रहते हैं है। पृथ्वी शॉ भी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन अब पृथ्वी शॉ के फैंस के लिए अच्छी खबर है।

Prithvi Shaw
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दरअसल, मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने काउंटी चैंपियन में धमाकेदार पारी खेली। नॉर्थहैम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने महज 39 गेंदों पर 65 रन बनाए। उस दौरान पृथ्वी शे के बल्ले से कई बेहतरीन शॉट्स देखने को मिले हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस बीच पृथ्वी शॉ शानदार लय में दिखे। इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने मैदान की चारों दिशाओं में खूबसूरत शॉट खेले। पृथ्वी शॉ तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों के खिलाफ भी आसानी से शॉट लगाते दिखे। पृथ्वी शॉ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। क्रिकेट फैंस का मानना ​​है कि पृथ्वी शॉ जिस लय में हैं, अगर उसे बरकरार रखते हैं तो उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं।

जब सपना गिल के साथ विवाद में फस गए पृथ्वी शॉ

बता दें कि पिछले दिनों सपना गिल के साथ पृथ्वी शॉ का विवाद काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही पृथ्वी शॉ भी क्रिकेट के मैदान पर फीके नजर आए। पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2023 सीजन में निराशा हाथ लगी थी। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी में निराशा हाथ लगी, लेकिन अब पृथ्वी शो के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। अब एक बार फिर पृथ्वी शॉ अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए।

डेब्यू टेस्ट में जड़ा था शतक

पृथ्वी शॉ साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने 134 रनों जबरदस्त पारी खेली थी। उसके बाद उन्हें अधिक मौके नहीं दिए गए और फिटनेस का हवाला देकर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पृथ्वी घरेलू क्रिकेट में भी लगातार बड़ी-बड़ी पारियां खेलते दिखे हैं, लेकिन फिर भी चयनकर्ता उनके ऊपर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!