इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता, वरना जहर जैसा करेगा काम, जानें इसके नुकसान

गर्मियों के दिनों में मिलने वाले फलों में से एक पपीता अपने गुणों के कारण हर घर में खाया जाता है। लो कैलरीज़ वाले इस फल में एंटिऑक्सिडेंट गुण, एटिबायोटिक और पाचन क्रिया में सहायक है। साथ ही इसमें बेटा कैरोटिन होते हैं, जो आंखों की रौशनी के लिये फायदेमंद हैं। यहां तक कि पपीते के पेड़ के पत्तों का रस डेंगू जैसी बीमारी में भी लाभदायक माना गया है।

Disadvantages of eating papaya

पपीते में फाइबर भी भरपूर होता है, लेकिन पपीते का रोजाना सेवन आपको लिये हानिकारक भी है। जी हां, आप सोच रहे होंगे, कि जिस फल को खाने के इतने सारे फायदे हैं, वो भला नुकसान कैसे कर सकता है, तो आज के हमारे इस लेख में हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आये हैं।

1. गर्भवती महिलाओं के लिए जहर से कम नहीं

ये तो सभी ने सुना होगा कि गर्भावस्था में पपीते का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिये। ये महिला के पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है और महिला गर्भपात का शिकार हो सकती है। एक कच्चे पपीते के फल में लेटेक्स की उच्च मात्रा होती है, जो गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकती है।

2. पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक है पपीता

रोजाना पपीते का सेवन करना आपकी पाचन क्रिया को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से आप कब्ज और पेट दर्द का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा ज्याजा पपीता खाने से डायरिया भी हो सकता है।

3. ब्लड शुगर को लो करता है

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो पपीते का ज्यादा सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को लो कर सकता है, जो जानलेवा हो सकता है। पपीते का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

4. सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है

पपीते में मौजूद एंजाइम पपैन को एक संभावित एलर्जेन कहा जाता है। इसके अत्यधिक सेवन से अस्थमा, कंजेशन और घरघराहट जैसे विभिन्न श्वसन विकार हो सकते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें