चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO पिछले कुछ वर्षों में कई स्मार्टफोन लॉन्च की है जिसमे से कुछ फोन लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया है। अब कंपनी ने Flip फोन लॉन्च किया है जिस वजह से सैमसंग को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। Flip यानी मुड़ने वाला फोन है जिसकी मांग तेजी से बढ़ने लगी है।

हाल ही में Samsung Galaxy Z Flip स्मार्ट फोन लॉन्च हुई है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। लेकिन अब OPPO इसे कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर चुकी है, क्योंकि उन्होंने भी एक Flip लॉन्च कर दिया है। उस स्मार्टफोन को लॉन्च होते ही लोग खरीदने के लिए टूट पड़े हैं जिसकी उम्मीद पहले शायद ही किसी ने की होगी।
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन पिछले काफी समय से चर्चा में थी, क्योंकि लोगों को लग रहा था कि इसकी वजह से Samsung Galaxy Z Flip को जबरदस्त टक्कर मिलेगी। कंपनी ने OPPO Find N3 Flip को चीन में लॉन्च कर दिया है जहां पर लोग इसे खरीदना शुरू कर चुके हैं। इस स्मार्टफोन को जैसे ही लॉन्च किया गया है वैसे ही लोगों ने इसे खरीदना शुरू कर दिया है। चीन में OPPO के इस फ्लिप फोन को लॉन्च होते ही लोग खरीदने के लिए टूट पड़े है। चीन के बाद अब भारत में भी इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन के फीचर्स
कंपनी ने OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन में 6.80 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिस पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमे 3.26 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। इस फोन को बेहतर परफॉरमेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
OPPO Find N3 Flip में MediaTek Dimensity 9200 MT6985 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा आपको इसमे 12 जीबी रैम तथा 256GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता दी गई है। इस फोन में अच्छी तरह गेम खेल सकते हैं, उस दौरान आपको कभी भी किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। इस वजह से गेम लवर के लिए यह स्मार्टफोन बढ़िया साबित होने वाला है।
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन की कैमरा व बैटरी
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बनाते समय उन लोगों का खास ध्यान रखा है जो कैमरा के शौकीन होते हैं। इसी वजह से इसमें 50 MP + 48 MP + 32 MP का रियर कैमरा दिया गया है, इसके अलावा कंपनी ने 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया है। OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में पूरी तरह सक्षम है।
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन की कीमत
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा इसकी लुक भी बहुत बढ़िया है। अब जो लोग यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं उनके मन में एक सवाल अवश्य आएगा कि कंपनी ने इसकी कीमत कितनी रखी है।
तो मैं आपको बता दूं कि OPPO Find N3 Flip को चीन में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 12GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज तथा दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम तथा 256GB स्टोरेज के साथ आता है। चीन में इस स्मार्टफोन के पहले वेरिएंट की कीमत भारतीय मुद्रा में 77,200 रुपये है, वहीं दूसरे वेरिएंट की प्राइस 86,200 रुपये रखी गई है।