इस आम को खरीदने के लिए गरीबों के छूट जाएंगे पसीने, एक किलो आम में खरीदा जा सकता है 4 तोला सोना

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप का कहर एक तरफ और रसीले आम का स्वाद एक तरफ। इसे चखने के लिए लोग साल भर का इंतज़ार करते हैं। आम को फलों का राजा कहते हैं। पूरी दुनिया में 1200 किस्म के आम पाए जाते हैं। हर किस्म के आम की कीमत भी अलग-अलग होती हैं।

Miyazaki Mango
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जब मार्केट में आम मिलना शुरू होता है तो वो मेहेंगा होता हैं पर कितना ही मेहेंगा होता होगा, 100-200 रुपए प्रति किलो या फिर मान लीजिए ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपए किलो तक हो सकता है। पर हम जिस आम की बात कर रहे हैं वह तो सोना-चांदी छोड़िए हीरे से भी ज्यादा महंगी है।

ये है दुनिया का महंगा आम

अगर हम आपको कहे कि दुनिया में ऐसा भी आम पाया जाता हैं जिसकी कीमत 2 लाख रुपए से भी ज्यादा है तो क्या आप यकीन करेंगे? पर यह सच है और इस आम की खेती हमारे देश में ही मध्य प्रदेश के जबलपुर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक खेत में होती हैं।

यह एक खास किस्म का आम हैं जो जापान में पाया जाता है। जबलपुर के बगीचे में लगे इस आम की कीमत विदेशों के बाजार में 2 लाख 70 हज़ार रुपए बताई जा रही हैं। यही कारण है कि इस आम की रखवाली के लिए खास इंतेज़ाम किये गए हैं। हालांकि भारत मे इस आम की कीमत केवल हज़ारो रुपए में है।

इस आम की सुरक्षा हेतु इस बगीचे में चौबीसों घंटे गार्ड्स और कुत्ते तैनात रहते हैं। इस जापानी आम का नाम ‘टाइयो नो टमेंगो’ हैं। इस आम को ‘एग ऑफ सन’ यानी की सूर्य का अंडा भी कहा जाता हैं। यह आम जब पूरा पक जाता है तो इसका रंग हल्का लाल और पिला होता हैं और इसके एक आम का  वजन लगभग 900ग्राम तक पहुंच जाता हैं। इस आम में रेशे नही पाए जाते हैं और यह खाने में बहुत ही ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होता हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!