Numerology: पिता के लिए लक्ष्मी समान होती है इस तारीख को जन्मी लडकियां, जन्म के बाद पिता की बदल देती है किस्मत

Numerology: भारतीय परंपरा में ऐसी मान्यता है कि बेटी के जन्म के बाद पिता का भाग्य भी बदल जाता है। इसीलिए पुत्री के जन्म को माता लक्ष्मी के आगमन के रुप में स्वीकार किया जाता है। पिता के लाड़ प्यार की छत्रछाया में पली लड़कियां परिवार में रौनक लाने के साथ पिता के भाग्य को भी चमका देती हैं।

Numerology
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

भारतीय ज्योतिष में अंक शास्त्र का बहुत महत्व है जिसके अंतर्गत व्यक्ति के जन्म के मूलांक से उसके भविष्य का आकलन किया जाता है। मूलांक से तात्पर्य है जन्मतिथि के अंक का जोड़, जैसे मान लीजिए किसी का जन्म किसी माह की 21 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 3 होगा।

आज के आलेख में हम आपको 3 मूलांक वाली लड़कियों के व्यक्तित्व की विशेषता बताएंगे साथ ही यह भी बताएंगे कि इस विशेष मूलांक वाली लड़की अपने पिता के लिए अति भाग्यशाली होती है।

मेहनत और परिश्रम में अग्रणी होती है ऐसी लड़कियां

अंकशास्त्र ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने के 3,12,21 तथा 30 तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियों का मूल्यांक 3 होता है। मिलनसार स्वभाव वाली ये लड़कियां अपने लक्ष्य के प्रति बहुत परिश्रमी व लगनशील होती हैं। जीवन में एक मुकाम हासिल करने वाली ये लड़कियां अपनी उपलब्धि से अपने मां बाप का नाम रोशन करने में सफल होती हैं।

महारानियों सी होती है इनकी जीवन शैली

आत्मविश्वास से लबरेज मूलांक 3 वाली लड़कियां घर परिवार के साथ अपने व्यावसायिक जीवन का भी बेहतर तालमेल बिठाने में सक्षम होती हैं। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहने वाली ऐसी लड़कियों का सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है। अपनी महत्वाकांक्षा को हासिल करने वाली 3 मूलांक वाली लड़कियां ऐशो आराम की जिंदगी जीने में समर्थ होती हैं।

हस्तरेखा में लिखा होता है इनका भाग्य

अंक ज्योतिष की माने तो 3 मूलांक वाली लड़कियों की हस्तरेखा में उनके पिता का भाग्य भी लिखा होता है। दूसरे शब्दों में इनके भाग्य के सितारे चमकते के साथ-साथ उनके पिता की किस्मत भी चमकती है। निर्भय और साहसी स्वभाव वाली ऐसी लड़कियां मां लक्ष्मी का साक्षात् स्वरूप मानी जाती है तथा जिस परिवार में रहती है उसमें सुख, समृद्धि और वैभव का सदैव वास रहता है।

error: Alert: Content selection is disabled!!