नोकिया ने फिर से किया कमाल, जल्द ला रहा है दो डिस्प्ले वाला फोन, 18 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें उसकी कीमत

नोकिया कंपनी अक्सर अपने नये स्मार्टफोन से ग्राहकों को आकर्षित करती है। इसी कड़ी में एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाले नोकिया ने एक नया क्लैमशेल-डिज़ाइन किया हुआ फ्लिप फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसे नया नोकिया 2780 फ्लिप कहा जाता है।

Nokia 2780 flip smartphone
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

फोन की विशेषताओं में दोहरी डिस्प्ले, एफएम रेडियो, एमपी3 सपोर्ट और वाई-फाई सपोर्ट शामिल हैं। फोन वीओएलटीई और रीयल-टाइम टेक्स्ट (आरटीटी) को भी सपोर्ट करता है, जो उपयोगकर्ताओं को फोन कॉल के दौरान संवाद करने के लिए टेक्स्ट का उपयोग करने देता है।

नोकिया के इस ब्रांड न्यू मॉडल में डबल डिस्प्ले है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है, लेकिन इस फोन में टचस्क्रीन विकल्प सपोर्टिव नहीं है। फोन में एक T9 कीबोर्ड दिया गया है और वर्तमान में केवल US के यूजर्स के लिए ये फोन USD 89.99 (लगभग 6,700 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारतीय ग्राहकों को अब भी देश में इसकी लॉन्चिंग का इंतजार है।

नोकिया 2780 फ्लिप कीमत और फीचर्स

  • 2.7-इंच TFT डिस्प्ले (अंदर), 1.77-इंच डायगोनल (बाहर)।
  • फिक्स्ड फोकस और एक एलईडी फ्लैश के साथ 5एमपी कैमरा।
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215
  • 1450 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी

नए नोकिया 2780 फ्लिप की कीमत 89.99 अमेरिकी डॉलर है। यह अंदर की तरफ 2.7-इंच TFT डिस्प्ले के साथ आता है, और एक दूसरी स्क्रीन भी है, जो 1.7-इंच की है और फोन के ऊपर दिखती है। कैमरा फिक्स्ड फोकस और एक एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का कैमरा स्पोर्ट करता है।

नोकिया 2780 फ्लिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 द्वारा संचालित है, जो स्नैपड्रैगन 205 से अपग्रेड है जो इसके पूर्ववर्ती को शक्ति प्रदान करता है। कंपनी की वेबसाइट पर, यह उल्लेख किया गया है कि फोन को 4 जीबी रैम और 512 एमबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी भी है। और तो और कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद ये फोन पूरे 18 दिनों का बैकअप देगा। 

फोन रीयल-टाइम टेक्स्ट, ब्लूटूथ 4.2 और एलटीई कनेक्टिविटी का समर्थन करता है। नोकिया 2780 फ्लिप दो अलग-अलग रंग विकल्पों में आता है – लाल और नीला।

सितंबर में, Nokia ने Nokia 2660 Flip को भारत में डुअल स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और कई अन्य विशेषताओं के साथ लॉन्च किया था। इसमें मनोरंजन के लिए FM रेडियो और MP3 प्लेयर भी जोड़ा गया था। Nokia 2660 Flip तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, रेड और ब्लैक में आता है और इसे 4,699 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में अगर नोकिया 2780 फ्लिप को लॉन्च किया जाता है, तो इसकी कीमत लगभग 6,700 के करीब होगी।  

error: Alert: Content selection is disabled!!