दही के साथ कभी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

दूध से बनी चीजों में दही एक ऐसा पौष्टिक आहार है जो स्वास्थ्य व स्वाद दोनों ही दृष्टिकोण से लाजवाब माना जाता है। विशेष रूप से गर्मियों के दिनों में दही खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद तो होता ही है, गर्मी से भी राहत देता है। इसीलिए लोग गर्मी के दिनों में लस्सी का सेवन खूब करते हैं।

Food You Should Avoid Combining With Curd
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

पर शायद ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम कि दही का सेवन जितना फायदेमंद है उतना नुकसानदेह भी हो सकता है। विशेष रूप से तब जब हम किन्ही विशेष चीजों के साथ इसे खाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनके साथ दही खाना हानिकारक हो सकता है-

1. खट्टे फल

यदि आप दही खा रहे हैं तो उसके साथ किसी खट्टे फल को न खाएं। क्योंकि दही की तासीर भी खट्टी होती है, इसलिए साथ में खट्टे फलों को खाने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिसके परिणामस्वरूप अपच और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

2. आम व दही का साथ में न करें सेवन

आम व दही कभी एक साथ न खाएं। क्योंकि दोनों ही चीजों की तासीर एक दूसरे के विपरीत होती है। अतः ऐसे में वो शरीर के लिए टॉक्सिंस हो जाएंगे।

3. दूध के साथ दही न खाएं

एनिमल प्रोटीन से बनने वाले दो पदार्थों का एकसाथ सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से दस्त व एसिडिटी जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

4. प्याज़ व दही का साथ में न करें सेवन

दही व प्याज़ को एकसाथ खाना बहुत हानिकारक होता है। ऐसा करने से शरीर में बहुत तरह के विकार उत्पन्न हो सकते हैं। अतः दही और प्याज़ को साथ में खाने से बचें।

5. मछली और दही एक साथ खाना है हानिकारक

जैसा कि प्रायः सभी जानते हैं कि दही व मछली दोनों ही भरपूर प्रोटीन वाले पदार्थ हैं। अतः इनका एक साथ सेवन करने से भोजन न पचने व गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए मछली व दही दोनों का एक साथ सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

error: Alert: Content selection is disabled!!