मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 | Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana | Mukhyamantri Sukhad Yojana | Mukhyamantri Sukhad Yojana Jharkhand | Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Apply Online

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 के तहत राज्य के किसानों को 3500 रुपये की आर्थिक मदद मिलने वाली है। इस वजह से झारखंड के सभी किसानों को Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस स्कीम का लाभ राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंड के किसानों को दिया जाएगा, क्योंकि इस स्कीम का लाभ उन्ही जिलों के किसानों को मिलने वाला है जहां पर फसल की बर्बादी हुई है।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana

दिन प्रतिदिन किसानों की आय में भारी गिरावट होती जा रही है, जिस वजह से बहुत सारे लोग खेती करना छोड़ रहे हैं। लेकिन सरकार चाहती है कि कोई भी व्यक्ति फसल उगाना ना छोड़े, इसी वजह से केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार उन के लिए अलग-अलग तरह की योजना लाते रहते हैं। झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 के तहत राज्य के किसानों को 3500 रुपये मिलने वाले हैं, जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा, जिसके बारे में आगे हमने इस लेख में बताया है। लेकिन उससे पहले इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर लीजिए, ताकि आवेदन के दौरान आपको कोई समस्या न हो।

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 क्या है?

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का संचालन झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ पूर्वी सिंहभूम तथा सिमडेगा को छोड़कर राज्य के 22 जिलों के टोटल 226 प्रखंडों के किसानो को दिया जाएगा। झारखंड के इन सभी जिलों में फसल की बहुत ज्यादा बर्बादी हुई है, जिस वजह से 29 अक्टूबर को सूखा घोषित कर दिया गया। राज्य के जिस क्षेत्र में फसल की बर्बादी हुई है, वहां के किसान बहुत परेशान है, क्योंकि उन्होंने फसल उगाने के लिए जो खर्चा किया था वो बर्बाद हो गया। इसी वजह से राज्य सरकार ने फैसला किया है कि उन किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को 3500 रुपये की आर्थिक मदद की जाए।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023 Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
राज्यझारखंड
शुरू किसने कीझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने
विभागकृषि विभाग
लाभ किसे मिलेगाराज्य के किसानों को
साल2022
उद्देश्य क्या हैफसल बर्बाद होने पर किसानों को आर्थिक मदद करना
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटMsry.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का उद्देश्य क्या है?

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के किसानों के फसल की बर्बादी का भरपाई करना है। झारखंड के 22 जिलों के कुल 226 प्रखंड को सूखा घोषित किया गया है, क्योंकि वहां पर किसानों का फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इस वजह से वहां के किसान बहुत चिंतित है, क्योंकि उन्होंने फसल उगाने के लिए जो पैसे खर्च किए थे वो नुकसान हो गया। इसी वजह से झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से किसान परिवारों को 3500 रुपये की आर्थिक मदद मिलने वाली है। इस योजना का लाभ पूर्वी सिंहभूम तथा सिमडेगा के किसानों को नहीं मिलेगा, इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है, क्योंकि सरकार का मानना है कि उस क्षेत्र में फसल का नुकसान नहीं हुआ है।

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की लाभ व विशेषताएं

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana शुरू करने से बहुत सारे किसानों को लाभ मिलने वाला है। इस स्कीम के कई लाभ व इसकी विशेषताएं हैं, जिसके बारे में सभी किसानों को मालूम होन चाहिए। तो चलिए अब हम इसकी लाभ तथा विशेषताओं के बारे में जानते हैं :-

  • इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस वजह से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के किसानों को दिया जाएगा।
  • इस स्कीम का लाभ झारखंड के 22 जिलों के कुल 226 प्रखंड के किसानों को मिलने वाला है।
  • इस योजना का लाभ पूर्वी सिंहभूम तथा सिमडेगा के किसानों को नहीं मिलेगा, क्योंकि उस क्षेत्र को सूखा घोषित नहीं किया गया है।
  • Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के तहत किसानों को 3500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सिर्फ उन्ही किसानों को मिलेगा, जिसके फसल की बर्बादी हुई है।
  • राज्य के उन्ही किसानों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा, जिन्होंने इस वर्ष बुआई की थी और उसका फसल कम से कम 33 प्रतिशत बर्बाद हुआ है।
  • झारखंड के उन्ही किसानों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा, जो इस के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
  • मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के माध्यम से राज्य सरकार ने केन्द्र से इस योजना के लिए 9682 करोड़ रुपये की मांग की है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की पात्रता क्या है?

  • इस योजना का लाभ लेने वाला किसान झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • इस स्कीम का लाभ झारखंड के अलावे दूसरे राज्य का किसान नहीं ले सकते हैं।
  • जो किसान पहले से किसी दूसरे बीमा का लाभ नहीं ले रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस वर्ष जिस किसान ने अपने खेत में फसल लगाया था, उसे इसका लाभ मिलेगा।
  • झारखंड के जिस किसान का फसल कम से कम 33 प्रतिशत बर्बाद हुआ है, उसी को इसका लाभ मिल पाएगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बारे में आगे हमने बताया है। लेकिन उससे पहले उन्हें यह जानना आवश्यक है कि आवेदन के दौरान उन्हें किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। तो चलिउए अब हम इसके बारे में भी जानते हैं :-

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरुरी है।
  • किसान के पास राशन कार्ड भी होना चाहिए।
  • इसके बाद उनके पास किसान आईडी कार्ड भी होना जरुरी है।
  • आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • किसान के पास निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी है।
  • उसके पास खसरा नंबर की जानकारी होनी चाहिए।
  • किसान के पास बैंक खाता विवरण भी होना जरुरी है।
  • आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फोटो भी होना चाहिए।
  • अंत में उनके पास मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ लेने के लिए किसान को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस स्कीम के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है, अगर आपको फिर भी मुश्किल लग रहा है तो नीचे दिए गए स्टेप को अच्छी तरह पढ़िए और उसे फॉलो कीजिए। फिर आप इस स्कीम के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

  • इस के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आप इस वेबसाइट की होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • फिर आपको पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपना CSC आईडी लॉग इन कर लीजिए।
  • फिर आपके सामने जो फॉर्म खुलेगा, उसे अच्छी तरह भरिए।
  • उसके बाद आप सभी दस्तावेज अपलोड कर दीजिए।
  • फिर आप उस फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।
  • इस तरह आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें