एमएस धोनी के मृतक प्रेमिका की तस्वीर हुई वायरल, देखकर लोगों ने की तारीफ, बताया कोहली की पत्नी से ज्यादा खूबसूरत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और विकाटकीपर-बल्लेबाज एम एस धोनी की खेल के मैदान पर सफलताओं से तो उनका हर फैन रूबरू है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ लोगों को उनकी बायोपिक एमएस धोनी द अलटोल्ड स्टोरी को देख कर पता चला।

MS Dhoni
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

इस फिल्म के रिलीज होने से पहले कभी भी धोनी ने अपनी पूर्व निजी जिंदगी के बारे में किसी तरह का कोई राज साझा नहीं किया था। उनकी पास्ट लाइफ के बारे में जितनी भी जानकारी लोगों को मिली, वह फिल्म और कुछ छिटपुट अफवाहों से ही मिली है। फिल्म में एम एस धोनी की एक प्रेमिका का जिक्र है, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

क्या है एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड की वायरल फोटो की सच्चाई

फिल्म के मुताबिक धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियांका झा था। फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिन्हें लेकर दावा किया गया कि तस्वीर में धोनी अपनी प्रेमिका प्रियांका झा के साथ नजर आ रहे हैं।

प्रियंका की असली पहचान और उनकी असली तस्वीर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बारे में दावा किया जा रहा था कि यह प्रियंका और माही की साथ में पहली बार देखी गई तस्वीर है।

MS Dhoni Ex Girlfriend

जबकि तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति को आसानी से पूर्व भारतीय कप्तान के रूप में पहचाना जा सकता है, लेकिन लड़की कौन है, इसका अनुमान लगा पाना असंभव था। ये तस्वीर देख कर कुछ लोगों ने तो कमेंट्स तक कर दिये थे कि धोनी की गर्लफ्रेंड तो विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से भी ज्यादा खूबसूरत हैं।

हालांकि, तस्वीर को ध्यान से देखा जाये, तो पता चलता है कि इस पुरानी तस्वीर में एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी नजर आ रहे हैं। ये फोटो तब की है, जब वो लोग मसूरी गये थे।

ऐसा रहा धोनी का अतीत

बात करें धोनी की बायोपिक की, तो वर्ष 2002 में जब 20 वर्षीय धोनी टीम इंडिया में जगह बनाने का प्रयास कर रहे थे, तो उस दौरान उन्हें कथित तौर पर प्रियंका झा नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। प्रियांका धोनी से शादी करना चाहती थी। ये तब की बात है, जब 2003-2004 में जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे के लिए भारत ए टीम के लिए धोनी का चयन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ था।

ms dhoni ex girlfriend priyanka

धोनी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे थे, लेकिन इन सबके बीच कथित तौर पर धोनी को एक बड़ा झटका लगा क्योंकि एक हादसे में प्रियंका की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद धोनी डिप्रेशन में चले गये थे। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला और अपने करियर पर ध्यान  दिया। 4 जुलाई 2010 को एम एस धोनी ने साक्षी सिंह रावत से शादी की।

error: Alert: Content selection is disabled!!