मारुति कार खरीदने वालों की चमकी किस्मत, कंपनी इस कार दे रही बड़ी छूट, अब ग्राहकों की लगी लाइन

मारुति ने बताया है कि जनवरी 2024 के लिए उनकी कारों पर डिस्काउंट मिलेगा। इस महीने कई मॉडल्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें मोस्ट फेवरेट फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा और जिम्मी भी शामिल हैं।

Maruti Suzuki Car

अगर आप इस महीने मारुति की कोई कार खरीदते हैं, तो आपको 1 लाख रुपए से ज्यादा की बचत मिलेगी। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी है, लेकिन इस महीने डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति ऑल्टो K10

इस महीने, कंपनी ने अपने बेस हैचबैक मॉडल्स पर 49,000 रुपए तक की भारी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह ऑफर 2023 मॉडल के लिए है, जिसमें ग्राहकों को 42,000 रुपए तक का लाभ होगा। इसके साथ ही, कंपनी ने ऑल्टो K10 के CNG (MY2023) मॉडल के लिए भी 39,000 रुपए का आकर्षक डिस्काउंट प्रदान किया है, जबकि MY2024 CNG मॉडल पर ग्राहकों को 37,000 रुपए तक का लाभ होगा।

मारुति एस-प्रेसो

मारुति की इस कार के MY2023 मॉडल पर 49,000 रुपए का छूट प्रदान की जा रही है। उसके साथ ही, MY2024 मॉडल पर कंपनी द्वारा 42,000 रुपए का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। कंपनी MY2024 के CNG मॉडल पर भी 39,000 रुपए की छूट प्रदान कर रही है।

मारुति सेलेरियो, वैगनआर

फिलहाल सेलेरियो के MY2023 मॉडल्स पर आप 49,000 रुपए तक और MY2024 मॉडल्स पर 42,000 रुपए का धमाकेदार डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, CNG MY2024 मॉडल को खरीदते पर 37,000 रुपए और वैगनआर के MY2023 तथा MY2024 मॉडल्स पर भी बड़ा डिस्काउंट्स दिया जा रहा है जिसमे 49,000 रुपए और 39,000 रुपए शामिल है।

मारुति ईको, इग्निस, सियाज

नए साल के इस शानदार आरंभ में मारुति ईको के MY2023 और MY2024 मॉडल्स पर अब 24,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इग्निस MY2023 मॉडल पर 64,000 और MY2024 मॉडल पर 49,000 रुपए का धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप सियाज के फेन हैं, तो MY2023 मॉडल पर आपको 58,000 रुपए और MY2024 मॉडल पर 33,000 रुपए का डिस्काउंट प्राप्त होगा।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें