Love Story: 24 साल की लड़की ने दुनिया को किया हैरान, 85 साल के बूढ़े के साथ शादी करके सबको चौंकाया, जानिए उनकी लव स्टोरी

दुनिया में प्रत्येक दिन हजारों लोगों की शादी होती है, जिसमे से कुछ शादियां लोगों के बीच खूब चर्चित रहती है। सोशल मीडिया पर अक्सर शादी की वीडियो वायरल होती रहती है जिसमे कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसकी उम्मीद शायद ही पहले किसी ने की होती है। इन दिनों एक लड़की अपनी शादी की वजह से खूब सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने एक बुजुर्ग शख्स के साथ शादी की है।

Love Story

उस लड़की के बारे में जो भी पढ़ता है या उसके बारे में जानने की कोशिश करता है उसे हैरानी अवश्य होती है, क्योंकि उस लड़की की उम्र मात्र 24 साल है, लेकिन उन्होंने 85 साल के बुजुर्ग शख्स के साथ शादी रचाई है। इससे साफ नजर आ रहा है कि प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है तो चलिए अब हम आपको उस लड़की की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

24 साल की लड़की ने 85 साल के बुजुर्ग से की शादी

हम जिस लड़की की बात करने जा रहे हैं उसका नाम मिरेकल पोग है जो अमेरिका की रहने वाली है। मिरेकल की उम्र वर्तमान में मात्र 24 साल है, लेकिन उन्होंने 85 साल के चार्ल्स नामक शख्स के साथ शादी कर ली। इन दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर दोनों के बीच प्यार हुआ। उसके बाद मिरेकल और चार्ल्स ने शादी कर ली।

उस शादी को लेकर मिरेकल पोग का कहना है कि उन्हें चार्ल्स की आयु से कोई फर्क नहीं पड़ता है, अगर उनकी उम्र 100 साल भी होती तो वो उससे शादी कर लेती। क्योंकि वो चार्ल्स को पसंद करती है तथा उससे बहुत प्यार करती है। मिरेकल पोग एक नर्स है, वहीं उनके पति चार्ल्स रिटायर्ड रियल एस्टेट ऐजेंट है।

दोनों के बीच 61 साल का आयु गैप

चार्ल्स ने मिरेकल को साल 2020 में प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। उनका शादीशुदा जीवन बहुत हीसुखद कट रहा है। मिरेकल ने अपनी लव स्टोरी बताने के दौरान कहा कि उन्हें नहीं पता था की चार्ल्स की उम्र कितनी है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक दिन बातचीत के दौरान मिरेकल ने चार्ल्स से उसकी जन्मतिथि पूछी तब पता चला कि चार्ल्स 85 साल का है। मगर यह एज गैप उनके प्यार में दीवार नहीं बन सकी। आपको बता दूं कि दोनों के बिच 61 साल का एज गैप है।

मिरेकल के माता-पिता इस रिश्ते से नहीं थे खुश

मिरेकल ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि चार्ल्स 100 साल की हों या फिर 50 साल के, मुझे लगता था कि चार्ल्स की उम्र 70 से 80 साल की होगी क्योंकि वह देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। उन्होंने आगे बताया कि मिरेकल के दादा ने उन दोनों को रिश्ते को पसंद कर लिया क्योंकि वह मिरेकल की खुशी चाहते थे।

लेकिन मिरेकल के माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिस वजह से मिरेकल ने कहा कि अगर वह मेरी शादी में नहीं आए तो मैं उनसे कभी भी बात नहीं करूंगी। उसके बाद मिरेकल के माता-पिता ने चार्ल्स से बात की, फिर उन्हें यह रिश्ता मंजूर करना पड़ा। आपको बता दें कि चार्ल्स और मिरेकल आईवीएफ के सहारे माता-पिता बनने की सोच रहे हैं, क्योंकि चार्ल्स की कोई संतान नहीं है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें