LIC लेकर आया बंपर ऑफर, मात्र 1400 रुपए जमा करने पर दे रहा है 25 लाख, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

आज हम बात करने वाले हैं LIC के एक और बेहतरीन प्लान के बारे में, जिसका नाम है LIC जीवन आनंद प्लान। ये है LIC का प्लान नंबर 815, दरअसल इस प्लान को पहले प्लान नंबर 915 के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 2020 में LIC ने इस प्लान में कुछ बदलाव किए, जिसके बाद से इसे 815 नाम दे दिया गया।

LIC Jeevan Anand Plan
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अब आप सोच रहे होंगे कि LIC में सिर्फ 1400 रुपए जमा करने पर हमें 25 लाख कैसे मिलेगा? क्योंकि आप भी एलआईसी के उस प्लान में निवेश करने के बारे में सोच रहे होंगे। तो चलिए अब हम उस प्लान की खासियत तथा उसकी पूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आप भी इसका पूरा लाभ उठा सके।

इस प्लान की खासियत

इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि LIC का ये प्लान बाकी सब प्लान से अलग है। अब अलग क्यों है ये जानते हैं। इस प्लान में आपको इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन तो मिलता ही है साथ में पूरी लाइफ इन्सुरेंस मिलती हैं जो नॉर्मली दूसरे प्लान में नही मिलती और साथ ही साथ इसमे आपको टैक्स सेविंग और लोन फैसिलिटी भी मिलती हैं।

प्लान की डिटेल्स

इस प्लान में आपको endowment प्लान और whole life insurance दोनो मिलता है। अब endowment में तो आपको मैच्युरिटी होने पर जो मैच्युरिटी बेनिफिट्स हैं वो तो मिलेंगे ही, लेकिन आपकी पॉलिसी यहीं पर खत्म नहीं होती हैं। इसके बाद भी आपको, जब तक आप जीवित रहेंगे तब तक आपको इन्सुरेंस मिलता रहेगा। इसलिए इसे होल लाइफ इन्सुरेंस प्लान भी कहा जाता है।

ऐज और पॉलिसी टर्म

इस पॉलिसी को करने के लिए कम से कम 18 वर्ष की उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 50 वर्ष। आपके 75 वर्ष होने तक, इस पॉलिसी की मैच्युरिटी हो जानी चाहिए। यह पॉलिसी कम से कम 15 वर्ष के लिए की जा सकती है और अधिकतम 35 वर्ष।

अमाउंट

इस पॉलिसी में मिनिमम सम एश्योर्ड 1 लाख रुपए है और उसके बाद 5 हज़ार के गुणक में आप इसे बढ़ा सकते हैं, जैसे एक लाख 5 हज़ार, 1 लाख 10 हज़ार, ऐसे। इस प्लान में मैक्सिमम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नही है। प्रीमियम का पेमेंट आपको अपनी पॉलिसी टर्म के मुताबिक करना होगा। जैसे अगर आपने 15 वर्ष के लिए पॉलिसी की है तो 15 वर्षो तक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा।

राइडर्स

इसके साथ आप इसमे राइडर्स भी ले सकते हैं जैसे एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, न्यू टर्म इन्सुरेंस राइडर या न्यू क्रिटिकल इलनेस राइडर।

कितनी इन्वेस्टमेंट पर कितना मिलेगा

अब हम उदाहरण के तौर पर लेते है कि मान लीजिए आपकी उम्र 30 वर्ष है, सम एश्योर्ड 5लाख रुपए और पॉलिसी टर्म 35 साल है। इसके लिए आपको 15,900 रुपए हर साल या फिर 1350 रुपए हर महीने प्रीमियम देना होगा। इस प्रकार आपका कुल मिलाकर 5,56,500 रुपये का प्रीमियम का भुगतान होता है।

इसमे आपको मैच्युरिटी होने पर 25 लाख रुपए मिल जाते हैं, जिसमे 5 लाख आपका सम एश्योर्ड रहता है, बोनस रहेगा 8लाख 50 हज़ार रुपए और फाइनल एडिशनल बोनस होगा 11लाख 50हज़ार रुपए। आप उन पैसों को 5, 10 या 15 वर्षो के इंस्टालमेंट में भी ले सकते हैं। अगर आप 10 साल की इंस्टालमेंट लेते हैं तो आपको 3लाख 21हज़ार रुपए प्रति वर्ष मिलेंगे।

error: Alert: Content selection is disabled!!