घर के मुख्य द्वार पर हमेशा रखें ये चीज, फिर माता लक्ष्मी कभी नहीं होगी नाराज, जल्द बन जाएंगे धनवान

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है उन्हें धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है। इस वजह से हर कोई यही चाहता है कि मां लक्ष्मी उनसे सदैव प्रसन्न रहें।

Vastu Tips

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ जरूरी उपाय बताएंगे। इस उपाय को करने से आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होगा। जिसके फलस्वरूप आपको धन संपत्ति की कोई कमी नहीं रहेगी। घर में सुख शांति रहेगी और घर का वातावरण सुखमय होगा। तो चलिए जानते हैं क्या है यह जरूरी उपाय।

मुख्य द्वार पर लगाए तुलसी का पौधा

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी और विष्णु दोनों प्रसन्न होते हैं।

मुख्य द्वार पर बनाए शुभ-लाभ का चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ का चिन्ह बनाना काफी शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार के दाएं तरफ शुभ लाभ का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता नहीं फैलती है और सकारात्मकता का संचार होता है। पारिवारिक संबंध सुखमय होता है तथा घर की तरक्की होती है।

घर के द्वार पर लगाए बंदनवार

घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। यही कारण है कि किसी भी शुभ समय में लोग घर के द्वार पर बंदनवार लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि घर के द्वार पर बंदनवार लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। यही कारण है कि किसी भी शुभ समय में घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाया जाता है।

घर के मुख्य द्वार पर लगाए पौधे

घर के मुख्य द्वार पर पौधे लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे सकारात्मक पौधे के बारे में बताया गया है जिसे घर में लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर सुगंधित फूलों के पौधे लगाएं। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मां लक्ष्मी का चरण चिन्ह

जिस घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी का चरण चिन्ह होता है। उस घर में मां लक्ष्मी निवास करती है। जिसके फलस्वरूप घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो चली जाती है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!