आम्रपाली दुबे नहीं बल्कि इस लड़की से कल्लू ने की है शादी, जानें कौन है उनकी असली पत्नी

शादियों का सीजन शुरू हो गया है और फिल्म और खेल जगत की ग्रैंड वेडिंग्स का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गत 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने सात फेरे लिये, जिसके बाद कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगी रही हैं। इस बीच 26 जनवरी, को जहां एक ओर भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, तो वहीं इस दिन वसंत पंचमी का शुभ दिन भी था।

Arvind Akela Kallu Wedding

भोजपुरी इंडस्ट्रीज के युवा स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू इन दिनों खूब चर्चा में नजर आ रहे हैं, क्योंकि उनके बारे में कहा जा रहा था कि उन्होंने आम्रपाली दुबे से शादी की है। लेकिन वैसा कुछ भी नहीं है। कल्लू ने शादी अवश्य की है, लेकिन वो लड़की आम्रपाली नहीं बल्कि कोई और है तो चलिए अब हम जानते हैं कि उन्होंने किस लड़की से शादी की है।

अरविंद अकेला कल्लू ने की शादी

इस शुभ मुहुर्त में लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेताओं में से एक अरविंद अकेला कल्लू परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए। अभिनेता ने गणतंत्र दिवस पर शिवानी से शादी की और प्रशंसकों से हार्दिक शुभकामनाएं प्राप्त की। अभिनेता की शादी को लेकर उनके फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

परिवार की उपस्थिति में लिए फेरे

शादी उत्तर प्रदेश के बनारस में हुई। इस कार्यक्रम में कई भोजपुरी सितारे जैसे रक्षा गुप्ता, आकांक्षा दुबे, खुशबू गाज़ीपुरी और अन्य भी मौजूद थे। कुछ अभिनेताओं ने नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और उन्हें जीवन की नई यात्रा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। तस्वीरों में अरविंद सफेद शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं, जबकि दुल्हन के लिबास में उनकी पत्नी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

अरविंद अकेला कल्लू अब लगातार चर्चा का विषय रहने वाले हैं, क्योंकि उनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के तौर पर ‘शादी बाय चांस’, ‘शादी मुबारक’, ‘कल्लू की दुल्हनिया’, ‘आन बन शान’, ‘शादी मुबारक’ और ‘राम अब्राम’ जैसी कई फिल्में हैं।

कल देंगे ग्रैंड रिसेप्शन

भले ही 26 जनवरी को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी हमसफर के साथ सात फेरे लिये, लेकिन इसके कुछ दिनों पहले ही उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गयी थी। अब आप सोच रहे होंगे, कि वो कैसे, तो हम आपको बता दें कि  अभिनेता की भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ शादी की फोटोज वायरल हुई थी, जो असल शादी बिल्कुल भी नहीं थी।

दरअसल, ये दोनों की आने वाली फिल्म ‘शादी मुबारक’ के सेट की तस्वीर थी। असल जिंदगी में अरविंद अकेला की जीवनसंगिनी का नाम शिवानी है। शादी को काफी सादगी से करने के बाद अप अभिनेता ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। 28 जनवरी को ये रिसेप्शन ऑर्गनाइन किया गया है, जिसमें कई हस्तियां शामिल होंगी।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!