Jyotish Tips: बुरा समय आने से पहले दिखते हैं ये 4 लक्षण, इस वजह से जल्द हो जाएं सावधान

इंसान का समय कभी अच्छा रहता है, तो कभी बुरा। यह हमारे  हाथों में नही होता। ये सब किस्मत का खेल है। किस्मत अगर साथ दे तो सब अच्छा ही होता है, पर अगर किस्मत साथ देना छोड़ दें तो कुछ भी अच्छा नही होता, फिर चाहे आप कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें ।

Jyotish Tips

 वो कहते हैं न कि किस्मत अच्छी हो तो रंक को भी राजा बना देती और अगर किस्मत बुरी हो तो राजा को रंक  बना देती है,  पर शास्त्रों के अनुसार किस्मत चाहे जैसी भी हो वो हमें संकेत जरूर देती है कि अब हमारे साथ आगे अच्छा होने वाला है या बुरा। तो चलिए जानते हैं इन्हीं संकेतों के बारे में…

1. जब सुनाई दे कुत्ते बिल्ली के रोने की आवाज

कई बार रात को जब हम सोते हैं तो अचानक से कुत्ते या बिल्ली के रोने की आवाज़ कानों में पड़ती है।  ऐसा जरूरी नहीं कि केवल रात को ही ऐसा हो, सुबह या दिन के किसी भी वक़्त हो सकता है, पर जब भी हो ऐसा अशुभ माना जाता है। कहते हैं कुत्ते या बिल्ली के रोने से घर में आपके या अपनों के साथ कुछ बुरा होने वाला है।

2. अक्सर दूध उफन कर गिर जाना

अक्सर हम देखते हैं कि महिलाएं किचन में काम करते समय जब दूध चढ़ाती है गैस पर उबालने के लिए, फिर वे अपने किसी और काम में लग जाती हैं । उनका ध्यान नहीं होता और दूध उफन कर गिर जाता हैं। ऐसा रोज रोज होना भी घर में अनिष्ट होने का संकेत देता हैं।

3. तुलसी और केले के पौधों का सूखना

हिन्दू धर्म में तुलसी और केले के पौधों का बड़ा ही महत्व है। इनको पूजा जाता हैं। अगर कभी अचानक से ये पौधे सूख जाए तो समझ जाएं  कि जरूर कोई अनहोनी होने वाली हैं। 

4. बुरे सपने आना

जब हम सोते हैं तो हमे सपने भी आते हैं। कई बार तो ये बहुत ही खूबसूरत होते हैं पर कई बार हमे बुरे सपने आते हैं। जिससे हम काफी डर भी जाते हैं। बार बार बुरे सपने आना भी दुर्भाग्य का इशारा करता है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!