Jyotish Tips: घर के पूजा वाले स्थान पर रखें ये चीज, फिर बदलने लगेगी किस्मत, सभी समस्याओं से मिलेगा निदान

ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य के लिए कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसे घर में आने से हमारी किस्मत चमक सकती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी एक चीज के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपकी किस्मत चमक उठेगी। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई ज्यादा खर्चा या कोई उपाय नहीं करना होगा, बस उसे हाथ में लेते ही आपकी किस्मत चमकना शुरू हो जाएगा।

Jyotish Tips

किसी भी घर का वास्तु उस स्थान पर रहने वाले लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ता है, जो वास्तु को सकारात्मक बना लेते हैं वो अपनी जिंदगी में हमेशा सफल होते हैं। इसके अलावा उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस वजह से हर मनुष्य को अपने घर के वास्तु को सकारात्मक बनाना चाहिए, लेकिन अधिकतर लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं होती है।

शंख को पवित्र क्यों माना जाता है?

सनातन धर्म में शंख को पवित्र माना जाता है, इस वजह से जब हम कोई धार्मिक कार्य या पूजा पाठ करते हैं तो उसमे शंख अवश्य बजाया जाता है। बिना शंख बजाए कोई भी पूजा संपन्न नहीं हो सकता है। हिंदू धर्म में शंख को लेकर कई पौराणिक मान्यता बताई गई हैं जिसमें समुद्र मंथनकी कहानी लोगों के बीच सबसे अधिक प्रचलित हुई।

प्राचीन काल की बात है जब देवता और राक्षस मिलकर अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन कर रहे थे, उस समय भगवान विष्णु कछुआ का रूप धारण करके मंदार पर्वत को धारण कर लिया था। इसके अलावा सुकि नाग को रस्सी बना दिया गया था, क्योंकि उसी को पकड़कर देवता और राक्षसों ने मिलकर समुद्र को मथा था। उस मंथन के दौरान कुल 14 अमूल्य रत्न मिले थे, जिसमे शंख भी शामिल था। उसी समय से शंख को पवित्र माना जाता है।

शंख के उपाय

  • हिंदू धर्म के लगभग सभी लोगों के घर में एक पूजा का स्थान होता है जहां पर एक शंख अवश्य रखना चाहिए, जो अच्छी तरह बजता हो। जिस स्थान पर शंख मौजूद होता है वहां पर मौजूद नकारात्मक उर्जा खत्म हो जाती है, फिर वहां मां लक्ष्मी का वास होने लगता है।
  • जब हम पूजा संपन्न करते हैं तो उसके बाद हमें शंख अवश्य बजाना चाहिए। ऐसा करने से वहां पर मौजूद सभी नकारात्मक प्रभाव खत्म होने लगती है, इसके अलावा भूत, प्रेत, पिशाच भी आस-पास नहीं भटकते हैं।
  • पूजा शुरू करने से पहले शंख में हमें जल भरकर रखना चाहिए, उसके बाद वह जल अपने घर के सभी स्थानों पर छिड़क दें। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाएंगे, फिर घर में शांति होगी।
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें