Jyotish Tips: क्या आपके घर में भी चल रही है कोई समस्या? तो आज ही गाय के लिए करें ये काम, फिर मिलेगी छुटकारा

Jyotish Tips: गाय को गौ माता कह कर बुलाया जाता है। हिन्दू धर्म में गाय को सबसे पवित्र जीव माना गया है और उसकी पूजा भी की जाती है। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, पर असल में ये गलत है क्योंकि गाय में 33 करोड़ नही बल्कि 33 कोटि के देवी देवता होते हैं।

Jyotish Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती हैं। गौ माता यानी कि गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय की सेवा करता है, तो उसके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

गौ माता से जुड़ी सभी चीजें शुभ मानी जाती हैं जैसे गौ मूत्र और गोबर। इनको भी हिन्दू धर्म में पूजा के काम में लिया जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति रोज सुबह गाय से जुड़े कुछ उपाय करता है, तो उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। गाय की पूजा करने वाले के सभी कलेश दूर हो जाते हैं।

हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भी किसी न किसी रूप में गाय का उल्लेख अवश्य है। भगवान श्री कृष्ण को तो गाय अति प्रिय हैं। इस वजह से उन्हें तो ग्वाला भी कहते हैं। अगर आप किसी समस्या से परेशान है तो उससे गाय आपको छुटकारा दिलाने वाला है तो चलिए अब हम आपको इसके बारे में जानते हैं।

  • सुबह जब रोटी बनाई जाती हैं तो सबसे पहले गाय के नाम की रोटी निकालनी चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है।
  • गाय को दाना, भूसी, घास, चोकर खिलाना चाहिए। ठंड में गुड़ जरूर खिलाये और गर्मियों के दिनों में पानी अवश्य पिलाना चाहिए। गाय की सेवा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाये रखती हैं।
  • कहते हैं गाय के मस्तिष्क पर हाथ फेरने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।
  • पितरों  का श्राद्ध करते समय गाय के दूध की बनी खीर से ही पिंड दान किया जाता हैं।
  • इसके अलावा जब भी आपके घर या दुकान के सामने गाय आये, तो उसे खाली पेट ना लौटायें और दुत्कार कर भी भगाने का प्रयास ना करें, अन्यथा ईश्वर आपसे नाराज हो जायेंगे।
  • गाय के गोबर से बने उपलों से घर में धूंआ करने से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं।
  • अगर आप दान-पुण्य करना चाहते हैं, तो गौशालाओं में गाय के खाने के लिये पुआल आदि का दान करें। इससे बहुत आशीर्वाद मिलता है।
error: Alert: Content selection is disabled!!