BSNL के सामने जियो, एयरटेल और वोडा की बत्ती हुई गुल, 400 से कम कीमत में दे रहा है दोगुनी वैलिडिटी

भारत में कई तरह के मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हैं, जैसे BSNL, एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आईडिया। आज इस लेख में हम इन चारों के अंडर 400 वाले रिचार्ज प्लान की एक दूसरे से तुलना करेंगे। यहां हमने एक सूची तैयार की है, जिसके आधार पर आप सोच सकते हैं कि आप के लिए कौन सा प्लान बेहतर है और कम पैसे में ज्यादा फायदा आपको किसमें मिल सकता है। उसके बाद आप ये तय कर पाएंगे कि आप के लिए कौन सा सिम बेहतर होगा और आपकी जरूरत के हिसाब से किसमें ज्यादा फायदा होगा।

BSNL

तो सबसे पहले बात करते है वैलिडिटी की। 399 रुपये के रिचार्ज प्लान में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया का नाम शामिल है। ये तीनो ही कंपनी 56 दिनों की वैलिडिटी दे रही है, लेकिन सिर्फ BSNL एकमात्र ऐसी कंपनी है जो आपको 80 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। तो बाकी सभी कंपनी के मुकाबले BSNL पूरे 24 दिन ज्यादा दे रही है, जो कि काफी अच्छी बात है।

BSNL ने सबकी बत्ती कर दी गुल

अब बात करते हैं कॉल्स और SMS की तो, ये इन चारों में बराबर है। चारो कंपनी ही हमे अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS डेली के देती है।

अब जानते है कि कौन सी कंपनी कितना डेटा प्रदान करती है। तो जियो और एयरटेल दोनो ही 1.5 GB डेटा पर डे देती है। वही BSNL हमे केवल 1 GB डेटा पर डे प्रदान करता है। इसमे सबसे ज्यादा फायदा हमे वोडाफोन-आईडिया में मिलता है, जो हमे 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 3 GB डेटा प्रोवाइड करता है।

इतना ही नहीं, वोडाफोन-आईडिया का एक और प्लस पॉइंट है कि वो रात को 12 बजे से सुबह के 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा। जी हां, दिन भर के 3 GB के बाद आप रात को 12 से सुबह 6 बजे तक जितना चाहे उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते है।

अब बात करते है एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की। जियो में हमें कुछ एप्प्स के सब्सक्रिप्शन मिलते है जैसे जियो सावन, जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो न्यूज़ और कॉलरट्यून।

एयरटेल में हमे प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल दिया जा रहा है एक महीने के लिए। इसके अलावा हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक भी दिया जा रहा है। अगर बात करे वोडाफोन की तो इसमे वी आई मूवीज एंड टीवी का बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा और कोई बेनिफिट नही दिया जा रहा है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें