झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज तथा आवेदन करने की प्रक्रिया

Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2023: राज्य के हेल्थ वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना की शुरुआत किया गया है, इसकी वजह से उन सभी का मनोबल बढ़ेगा और वो अपनें काम के प्रति पहले से अधिक प्रतिबद्धता दिखाएंगे। इस स्कीम को शुरू करने के और भी कई बड़े फायदे हैं जिसके बारे में आगे इस लेख में चर्चा किया गया है, इस वजह से हर किसी को इसके बारे में जानना आवश्यक है।

Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना की वजह से राज्य के सभी लोगों को चिकित्सा से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो पाएगा। क्योंकि इसकी वजह से राज्य के हर स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, फिर वो बेहतर से बेहतर ढंग से काम करने का प्रयास करेंगे, जिसका फायदा वहां के आम नागरिकों को होगा। Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के बारे में पूरी जानकारी के लिए यह लेख अंत तक पढ़िए।

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2023 क्या है?

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत की गई है। इस स्कीम की वजह से राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट में बहुत सुधार देखने को मिलेगा। इस योजना का लाभ स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत कई स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान राज्य लेवल, जिला स्तर तथा प्रखंड लेवल पर सबसे बेहतर काम करने वाले कर्मियों को स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का लाभ देते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उसके बाद राज्य के सभी हेल्थ कर्मी अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे, ताकि उन्हें भी आगे इस योजना का लाभ मिल सके।

Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana Summary

योजना का नामझारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना
राज्यझारखंड
साल2023
शुरू किसने कीराज्य सरकार ने
लाभ किसे मिलेगाराज्य स्वास्थ्य कर्मियों को
उद्देश्यस्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करना
ऑफिसियल वेबसाइटशुरू नहीं हुई है

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य वहां के हेल्थ कर्मियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि राज्य के आम लोगों को अच्छी चिकित्सीय सुविधा मिल सके। इस स्कीम के माध्यम से राज्य में जो भी स्वास्थ्य कर्मी बेहतर काम करेंगे उन्हें सम्मनित किया जाएगा, ताकि आगे चलकर वो और भी बेहतर काम करें। Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana की वजह से राज्य के सभी हेल्थ कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। इस स्कीम का दूसरा फायदा वहां के आम लोगों को होगा, क्योंकि कर्मियों के द्वारा उनके हर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मियों के चयन की प्रक्रिया कैसे होगी?

अब बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल अवश्य चल रहा होगा कि झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के लिए चयन किस तरह किया जाएगा? तो मैं आपको बता दूं कि इस स्कीम के लिए राज्य में सबसे बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों का चयन किया जाएगा। इसका लाभ राज्य लेवल, जिला लेवल और प्रखंड स्तर पर अच्छे से अच्छे काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को इस स्कीम के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सम्मानित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम करवाया जाएगा, फिर उस दौरान वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धि को ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन के लिए जिला को तीन भागो में बांटा जाएगा

Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने तय किया है कि जिलों को को तीन भागों में बांटा जाएगा। उस दौरान यह भी तय किया गया है कि सबसे पहले राज्य के उन जिलों का चयन किया जाएगा जहां पर 11 से अधिक प्रखंड है तथा उन सभी को प्रथम श्रेणी में रखा जाएगा। उसके बाद दूसरी श्रेणी में उन जिलों को शामिल किया जाएगा, जहां पर 8 से लेकर 11 प्रखंड मौजूद है। इन सबके बाद तीसरी श्रेणी के लिए उन जिलों का चयन किया जाएगा, जहां पर 8 से कम प्रखंड है। राज्य के उन सभी जिलों में बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा।

राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का हुआ गठन

झारखंड सरकार ने इस स्कीम के लिए राज्य और जिला लेवल पर कमेटी का गठन किया है। सरकार ने राज्य लेवल पर जिस कमेटी का गठन किया है उसमे नैशनल हेल्थ मिशन अध्यक्ष, नैशनल हेल्थ मिशन उपाध्यक्ष, अभियान निदेशक, अपर अभियान निदेशक, नैशनल हेल्थ मिशन सदस्य, प्रशासी पदाधिकारी, विभागीय उप सचिव से अन्यून पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी सदस्य सचिव शामिल है।

जिला स्तरीय कमेटी में डिप्टी कमिश्नर और उप विकास आयुक्त उपाध्यक्ष को शामिल किया गया है। वहीं प्रखंड लेवल पर होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा, तो उस दौरान ये सभी वहां पर मौजूद रहेंगे।

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के लाभ व विशेषताएं

  • Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का संचालन झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस वजह से इसका लाभ भी वहीं के स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा।
  • इस स्कीम का लाभ देने के लिए राज्य स्तर पर कार्यक्रम करवाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करेगी।
  • उसके बाद प्रखंड लेवल पर भी इसका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • इस स्कीम की वजह से राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा।
  • इसका लाभ देने के लिए कर्मियों का चयन भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि के अनुसार होगा।
  • इस योजना के तहत कर्मियों का चयन करने के लिए राज्य के सभी जिलों को तीन भागों में बांटा गया है।
  • इसकी वजह से राज्य के आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं अच्छी मिलेगी।
  • इस योजना की वजह से स्वास्थ्य कर्मी अपने काम के प्रति अधिक प्रतिबद्धता दिखाएंगे।
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें