भारत की सबसे कम कीमत वाली कार की सूची हुई जारी, प्राइस जानकर सब खरीदना चाहेगा

भारत की सड़कों पर विभिन्न तरह की लग्जरी कारें देखने को मिल जाती हैं। वहीं, कार मेकिंग कंपनियां सिर्फ लग्जरी नहीं बल्कि कुछ सस्ती कारों का निर्माण भी करती है, ताकि मिडल क्लास लोग भी अपने कार खरीदने के सपने को साकार कर पायें। सस्ती हैं, इसका मतलब ये नहीं कि ये कारें लग्जरी कारों की तुलना में बेहतर नहीं होती, बल्कि इन कारों में भी कमाल के फीचर्स होते हैं, जो इन्हें खास बनाते हैं।

India's lowest priced car list released

आज के इस लेख में हम आपको कुछ कारों के बारे मे बताने वाले हैं, जिनकी कीमत 5 लाख रूपये तक है। अगर आप भी इस साल साल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये लेख आपकी काफी मदद कर सकता है।

1. Maruti Alto 800

मारुति ऑल्टो 800 देश की सबसे सस्ती कारों में से एक हैं। इसकी कीमत सभी कारों से कम है। भारत में सबसे सस्ती कार है, जो ईंधन-कुशल इंजन और आरामदायक सवारी प्रदान करती है। मुंबई में इस कार की कीमत 3.39 – 5.03 लाख, बैंगलोर में 3.39 – 5.03 लाख, चेन्नई में 3.39 – 5.03 लाख, हैदराबाद में 3.39 – 5.03 लाख, पूणे में 3.39 – 5.03 लाख और कोलकाता में 3.39 – 5.03 लाख है।

2. DatSun Redigo

डैटसन रेडी-गो की कीमत 3.98 लाख रुपये से शुरू होती है और ये कार 4.96 लाख रूपये तक मिलती है। Datsun redi-GO को 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। redi-GO का बेस मॉडल A है और Datsun RediGO AMT 1.0 T Option का टॉप वेरिएंट है, जिसकी कीमत 4.96 लाख रूपये है।

3. WagonR Price

मारुति वैगन आर की कीमत ₹ 5.47 लाख से शुरू होती है और ₹ 7.19 लाख (औसत एक्स-शोरूम) तक जाती है। वैगन आर 11 वेरिएंट में आती है। पेट्रोल में वैगन आर के टॉप मॉडल की कीमत ₹ 7.19 लाख है। सीएनजी में वैगन आर बेस मॉडल की कीमत ₹ 6.42 लाख है, जबकि Wagon R के ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत ₹ 6.41 लाख से शुरू होती है।

4. Hyundai Santro

ये कार भी देश की सबसे सस्ती कारों में शामिल थी, लेकिन अब ये कार बंद हो चुकी है। जब ये कार मिल रही थी, उस समय इसकी कीमत 3.91 लाख से लेकर 6.45 लाख तक थी। इस वजह से मीडिया क्लास लोगों के बीच यह खूब प्रचलित हो हुआ था।

5. Tata Tiago

Tata Tiago की कीमत ₹ 5.44 लाख से शुरू होती है और ₹ 7.90 लाख (औसत एक्स-शोरूम) तक जाती है। टियागो 14 वेरिएंट में आती है। पेट्रोल में Tiago के टॉप मॉडल की कीमत ₹ 7.54 लाख है। सीएनजी में टियागो बेस मॉडल की कीमत ₹ 6.35 लाख है। वहीं, टियागो के ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत ₹6.75 लाख से शुरू होती है।

6. Renault Kwid

Renault Kwid की कीमत ₹ 4.70 लाख से शुरू होती है और ₹ 6.09 लाख (औसत एक्स-शोरूम) तक जाती है। क्विड 10 वैरिएंट में आती है। पेट्रोल में Kwid के टॉप मॉडल की कीमत ₹ 6.09 लाख है, जबकि Kwid के ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत ₹ 5.86 लाख से शुरू होती है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें