भारत के नागरिक बिना वीजा के घूम सकते हैं ये 5 देश, कम पैसों में कर सकते हैं खूब मौज-मस्ती

यदि आप घूमने के शौकीन हैं, लेकिन पैसे के अभाव के कारण घूम नहीं पाते हैं तो आज मैं आपको कुछ ऐसे देशों के विषय में बताने वाला हूं। जहां पर जाने के लिए आपको किसी वीजा की आवश्यकता नहीं है और साथ ही साथ इस देश में घूमना इतना सस्ता है जैसे आप अपने भारत देश में घूमते हैं तो आपके मन में प्रश्न रहा होगा कि आखिरकार कौन-कौन से देश हैं जहां भारतीयों को जाने के लिए वीजा नहीं लगता है?

Cheapest country to visit from India

तो मैं आपको बता दू कि कुछ ऐसे देश है जो भारतीयों के लिए पर्यटक की दृष्टिकोण से सबसे उत्तम है और इसके अलावा वहां पर अच्छे-अच्छे क्षेत्रीय खाद्य पदार्थ और सतरंगी कपड़े के अलावा वहां के कल्चर से आप रूबरू हो पाएंगे तो चलिए जानते हैं इन देशों के नाम और उसकी विशेषताओं के बारे में।

1. भूटान

जी हां दोस्तों यदि आप अध्यात्मिक स्थल देखना चाहते हैं और अध्यात्मिक जैसा फील करना चाहते हैं तो आप भूटान जाइए। भूटान में आपको जाने के लिए किसी वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। भूटान एक शांतिप्रिय देश है, जहां पर गरीब से गरीब व्यक्ति आपको खुश दिखेगा। उसके चेहरे की आभार देखकर आप यह बता ही नहीं पाएंगे कि वह दुखी भी है। दुखी इसलिए नहीं रहता है क्योंकि वहां पर बौद्ध धर्म का प्रश्रय है जिसके परिणाम स्वरूप वहां पर आपको जितने भी अनुयायी मिलेंगे बौद्ध धर्म के मिलेंगे। आपको पता भी है जो बौद्ध धर्म के अनुयाई होते हैं उनके अंदर धैर्य, करुणा, परोपकार और सहनशीलता की भावना अवश्य होती है। इसीलिए भूटान जाकर के आप भौतिक सुखों से विमुख होकर अध्यात्मिक सुखों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

2. मॉरीशस

मॉरीशस में आप बिना वीजा के 90 दिनों तक घूम सकते हैं और वहां के पर्यटक स्थल को देख भी सकते हैं। वहां के पर्यटक स्थल आपको अपनी और जरूर आकर्षित करेंगे। क्योंकि यह प्राकृतिक स्थल किसी मानव द्वारा निर्मित नहीं है अपितु प्रकृति द्वारा निर्मित है। यह प्रकृति का वरदान है इसलिए आप मॉरीशस अवश्य जाइए।

3. नेपाल

नेपाल में भी आप बिना वीजा के जाकर के नेपाल के प्राकृतिक स्थलों का दीदार कर सकते हैं, बस आपको कुछ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी जो यह प्रमाणित करता हो कि आप भारत के नागरिक हो। आप उन्हीं डॉक्यूमेंट को नेपाल के एडवाइजरी को दिखा दीजिए उसके बाद आप नेपाल में जाकर के घूमिए। घूमने के लिए आपके पास यदि ₹15000 है तब आप बड़ी आसानी से नेपाल के जितने पर्वती और पहाड़ी क्षेत्र हैं और सांस्कृतिक स्थल है उसे देख सकते हैं।

4. मलेशिया

मलेशिया घूमना भी बहुत सस्ता है क्योंकि अपने यहां का एक रुपए मलेशिया की करेंसी में ₹18 होता है। जिसके परिणाम स्वरूप आपको घूमने के लिए कम पैसे की आवश्यकता भी होती है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

5. बारबाडोस

प्रकृति की सुंदरता के आगे सारी सुंदरता व्यर्थ है। प्रकृति कि सुंदरता का कोई मापदंड नहीं है। प्रकृति में पाए जाने वाला छोटा सा छोटा जीव और बड़ा सा बड़ा जीव सुंदरता का प्रतिनिधित्व करता है। क्या आपको पता है बारबाडोस एक ऐसा देश है जहां पर आपको सिर्फ भारत की पासपोर्ट की आवश्यकता होती है वीजा की नहीं। 1 बारबाडोस डॉलर की कीमत इंडियन करेंसी में ₹48 होती है। बारबाडोस प्रशांत महासागर के कैरेबियन द्वीप पर स्थित है। आप वहां पर जाकर के प्रकृति का खूब लुफ्त उठा सकते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें