दुनिया में कई देश हैं। हर देश की अपनी अलग अलग करेंसी यानी कि मुद्रा होती हैं। जैसे भारत मे पैसों को रुपया कहा जाता हैं वैसे ही अलग अलग देशों में उनके अलग अलग नाम हैं। जैसे अमेरिका में डॉलर, जापान में येन, चीन में युआन, अल्जीरिया में दीनार, मेक्सिको में पेसो, इटली में यूरो जो पहले लीरा थी, इत्यादि।

करेंसी चीज़ो के आदान प्रदान का माध्यम हैं। करेंसी नोटों और सिक्कों के रूप में प्रचलित हैं। एक देश से दूसरे देश में यात्रा करते समय, उस देश में लेन देन करने के लिए, कुछ भी खरीदने के लिए आपको पहले कर्रेसी एक्सचेंज करनी पड़ती हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने वाले हैं जहा आप अपने भारतीय पैसों को ही इस्तेमाल कर सकते हैं यानी कि आपको करेंसी एक्सचेंज का झंझट करने की कोई जरूरत नहीं है। इन देशों में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और ज़िम्बाब्वे जैसे देशों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा भी कुछ देश हैं जहां भारतीय मुद्रा स्वीकार की जाती हैं और आप बिना वीज़ा के जा सकते हैं।
1. नेपाल
नेपाली रुपया ऑफिशियली भारत की मुद्रा से जुड़ा हुआ है। हालांकि, आप केवल 100 के नोट का ही इस्तेमाल करे तो बेहतर होगा क्योंकि 200 औऱ 500 के नोटो के लिए 25 हज़ार तक कि लिमिट दी गई हैं।
2. भूटान
भूटान में 2000 के नोट के अलावा बाकी सब चलते हैं। यहा भी नेपाल की तरह ही लिमिट दी गई हैं। यानी कि अगर आप 200 या 500 के नोट का प्रयोग करते हैं तो आप केवल 25 हज़ार तक ही खर्च कर सकते हैं। भारत और भूटान, इन दोनों देशों की करेंसी की वैल्यू बराबर हैं।
3. ज़िम्बाब्वे
यह एक ऐसा देश हैं जहां न केवल भारतीय मुद्रा इस्तेमाल की जाती हैं बल्कि इस देश ने भारतीय मुद्रा यानी कि रुपया को ही अपनी लीगल करेंसी भी घोषित किया है।