बुढ़ापे में भी जवान जैसा दिखना है तो 30 की उम्र से शुरू करें इन 5 चीजों का सेवन, फिर हमेशा रहेंगे जवान

इंसान की जीवन कई चरणों में विभाजित है, जिसमें हमारा बचपन, युवावस्था, वयस्कता और बुढ़ापा शामिल है। बचपन हमारा पढ़ाई-लिखाई में, युवावस्था मौज-मस्ती और कुछ जिम्मेदारियों को समझने में और वयस्कता कमाने के लिये रोजगार करने में गुजर जाती है। एक उम्र का पड़ाव होता है, जिसके बाद हमारे शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है और ये आम तौर पर 30 की उम्र के बाद होता है।

Food To Eat After 30

30 की उम्र में प्रवेश करते ही हमें अपने शरीर के लिये सोचना चाहिये, ताकि बढ़ती उम्र में हम स्वस्थ रह सके। इस उम्र में बाद खास तौर पर बदलाव हमारे खान-पान पर होना चाहिये। हेल्दी डाइट हमें अनचाही बीमारियों से बचाने में सहायता करता है। आज के हमारे इस लेख में हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें 30 की उम्र में प्रवेश करने के बाद हमें अपने आहार में शामिल कर लेना चाहिये।

1. फाइबरयुक्त आहार

फाइबर का सेवन डायबिटीज और भूख नियंत्रित करने में मददगार होते हैं, साथ ही पेट के कैंसर के जोखिम को भी कम करते हैं। 30 की उम्र के बाद आहार में अधिक सब्जियां, परिष्कृत अनाज और साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं।  

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां हर उम्र के लोगों के लिये गुणकारी हैं। हालांकि, 30 की उम्र के बाद इनका सेवन काफी जरूरी हो जाता है। इनमें विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये हृदय रोग, स्ट्रोक और कुछ कैंसर के खतरे में टालने में सक्षम हैं। साथ ही गैस बनने से भी रोकते हैं।

3. आलू

30 की उम्र के बाद ब्लड प्रेशर का खतरा कुछ लोगों में सामान्य नजर आता है। आलू में पोटैशियम भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में पोटेशियम बड़ी भूमिका निभाता है। बीन्स, टमाटर और विंटर स्क्वैश भी पोटैशियम के प्रबल स्रोत हैं।

4. चाय

30 के दशक में प्रवेश करते ही चाय आपके लिये एक शानदार पेय विकल्प है। ग्रील, ब्लैक और सफेद चाय एंटीऑक्सिडेंट के मजबूत स्रोत हैं। ब्लैक सटी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही ग्रीन-टी महिलाओं में ब्रेस्ट और अन्य कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करती है। चाय पीने से सर्दी और फ्लू का जोखिम भी कम रहता है।

5. ओलिव ऑयल

30 की उम्र के बाद अपने आहार में अन्य तेलों की तुलना में ओलिव ऑयल यानी कि जैतून का तेल शामिल कर लें। ये हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

error: Alert: Content selection is disabled!!
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें