शादी में किराए पर हेलीकॉप्टर लेने लिए कितना खर्चा आता है? रकम जानकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

क्या आपने कभी देखा है या फिर सुना है कि कोई बारात हेलीकॉप्टर से आई हैं? भारत मे बहुत से अमीर लोग हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर से बारात या फिर दुल्हन की विदाई कैसे होती हैं ये नही मालूम होगा। कहने का मतलब यह है कि इसे कैसे बुक करते हैं, इसका प्रोसेस नही पता होगा।

Helicopter booking
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

शादी एक ऐसी चीज है जिस पर जितना भी खर्चा किया जाए, वह कम ही लगता हैं। लोग अपनी शादी को लाजवाब और यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। आज कल तो लोग अपनी शादी के लिए हेलीकॉप्टर तक बुक करने लगे हैं। सोशल मीडिया के इस ज़माने में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का ट्रेंड काफी चल रहा है।

ये नजारा देखने में जितना शानदार लगता हैं, उतने ही पैसे लगते हैं। आज कल यह बिल्कुल आम बात हो गई हैं। हवा में उड़ने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन उसे साकार करना हर किसी के बस की बात नहीं है। तो चलिए आज हम जानते हैं हेलीकॉप्टर बुक करने का प्रोसेस।

कैसे बुक कर सकते हैं हेलीकॉप्टर

अगर आप अपनी शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक करना चाहते है तो आप ऑनलाइन indiamart.com या फिर arihanthelicopterservice.com से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपके शहर में ऐसे ट्रेवल एजेंट्स होंगे जिनके जरिये आप इसे बुक कर सकते हैं।

क्या होते हैं नियम

हेलीकॉप्टर बुकिंग के साथ ही यह भी तय किया जाता हैं कि इसे कहा लैंड कराया जाएगा क्योंकि शहर के बीचों बीच तो इसे लैंड नही कर सकते। सबसे जरूरी बात कि हेलीकॉप्टर बुकिंग करने से पहले डीएम से परमिशन लेनी पड़ती हैं। आपको उन्हें सारी डिटेल्स देनी होगी जैसे हेलीकॉप्टर कब, कहा उतरेगा। परमिशन मिलने पर ही आप इसे बुक कर सकते हैं।

कैसे तय होता हैं खर्च

अब अगर खर्चे की बात करे तो इस प्रोसेस में हर हेलीकॉप्टर और दूरी के आधार पर ख़र्च तय किया जाता हैं। अगर ज्यादा दूर जाना है तो ज्यादा खर्च होगा।

कितना आता है खर्च

हेलीकॉप्टर एजेंसी सबसे पहले दो घंटे की बुकिंग के साथ मिनिमम चार्ज करती हैं, ये करीब दो से ढाई लाख रुपए के बीच होता हैं। आप दो घंटे के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद यह रेट 50 से 60 हज़ार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ता जाता हैं। इसके अलावा भी कुछ खर्चे होते हैं जो बिल में जोड़े जाते हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!