सुबह उठने के कितनी देर बाद चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जान लें चाय या कॉफी पीने का सही समय, वरना शरीर को होगा नुकसान

भारत में चाय को सुबह की पहले ड्रिंक के रूप में सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। यह देश में सुबह के समय पी जाने वाली सबसे ज्यादा लोकप्रिय ड्रिंक है। हालांकि चाय पीने के शौकीन लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सुबह उठने के कितनी देर बाद चाय पीनी चाहिए और दिन में कितनी चाय पीना स्वास्थ्य के लिए सही होता है।

Tea and coffee time

हमारे देश के अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, इस वजह से उनके शरीर में कई तरह की परेशनियां शुरू हो जाती है। क्योंकि उन्हें यह मालूम ही नहीं होता है कि सुबह उठने के कितनी देर बाद चाय या कॉफी पीना चाहिए। अगर आप भी उनमे से एक है तो चलिए अब हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

सुबह चाय पीने का सही समय

भारत में इस समय बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोग चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए ठंडी ड्रिंक पीना बेहद पसंद करते हैं, लेकिन इतनी गर्मी में भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सुबह उठकर चाय पीना ही पसंद करते हैं।‌ हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी तथा कब्ज जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

कुछ लोगों को चाय पीने की आदत होती है, इस वजह से सुबह उठकर अगर उन्हें चाय ना मिले तो पूरा दिन सर दर्द रहता है। इस तरह के चाय की शौकीन के लिए विशेषज्ञों द्वारा चाय पीने का एक सही टाइम बताया गया है जिससे यदि आप सही समय पर चाय पीते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह आपको उठकर चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि इसकी जगह पर आपको जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको ऊर्जा की प्राप्त होती है एवं शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा पूर्ण होती है।‌ हालांकि जो लोग सुबह चाय एवं कॉफी पीना पसंद करते हैं तो स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही उन्हें चाय का सही समय पर सेवन करना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह उठने के 1 से 2 घंटे बाद आपको चाय या कॉफी का सेवन करना चाहिए। लेकिन उस 1 से 2 घंटे में आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं, ताकि पेट चाय को ग्रहण करने के लिए तैयार हो जाए तथा आपको चाय पीने के बाद एसिडिटी की समस्या ना हो।

इसके अलावा आपको चाय का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना है। चाय के साथ आपको बिस्कुट या कोई भी हेल्दी खाद्य पदार्थ सेवन जरूर करना है। यदि आप इस तरह चाय का सेवन करेंगे तो आपको कभी भी चाय के सेवन से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नहीं होगी।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें