Food Combinations: दूध और दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Food Combinations: गर्मियां आने वाली हैं, ऐसे मौसम में दूध और दही का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। दही हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है, वही दूध हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पहुंचाता है, जो हड्डियों के लिए लाभकारी होता है।

Food Combinations

दही खाने से पेट की कई बीमारियां खत्म होती हैं, वही दूध पीने से अच्छी ग्रोथ होती है, लेकिन दही के और दूध के साथ कुछ चीज ऐसी भी हैं जिनका सेवन करना आपकी सेहत के लिए गलत हो सकता है। आईए जानते हैं

दही के साथ भूलकर भी ना खाएं प्याज

कभी-कभी ऐसा होता है कि घर में गर्मियों के समय जब रायता बनाया जाता है तो दही के साथ प्याज मिला दिया जाता है, जो स्वाद में तो अच्छा हो सकता है पर सेहत के लिए ये नुकसानदेह है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों के मुताबिक दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज की तासीर गर्म। इन दोनों का साथ में प्रयोग करना आपकी सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकता है। 

दूध के साथ ना करें खट्टे फलों का सेवन

दूध वैसे तो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है लेकिन अगर आप इसके साथ खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो इसमें पाया जाने वाला एसिड दूध के साथ मिलकर पेट से जुड़ी कई परेशानियां पैदा कर सकता है।  इससे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। खट्टे फलों के सेवन के आधे घंटे बाद ही दूध का सेवन करना चाहिए। 

आम और दही का सेवन एक साथ करना होगा हानिकारक

आम और दही दोनों ही चीज गर्मियों के मौसम में बहुत खाई जाती हैं। आम की लस्सी लोगों को बहुत पसंद होती है, लेकिन हमारी सेहत के लिए ये नुकसानदायक होती हैं क्योंकि दोनों की तासीर एक दूसरे के उलट होती हैं, जिससे त्वचा संबंधित परेशानियां पैदा हो सकती है। साथ ही दही और आम का एक साथ सेवन शरीर में टॉक्सिंस की मात्रा को बढ़ाता है, जो पाचन संबंधित परेशानियां पैदा कर सकता है। 

साल्टेड स्नेक्स और दूध का सेवन होगा सेहत के लिए खतरनाक

चिप्स और साल्टेड स्नैक्स के साथ कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध के साथ अधिकतर लोग नमकीन का सेवन करते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसा करने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ सकता है। 

दूध और दही का एक साथ प्रयोग भी हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

आयुर्वेद के विशेषज्ञों का मानना है कि कभी भी दूध और दही का प्रयोग एक साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में गैस, डायरीया, दर्द और इनडाइजेशन जैसी समस्या हो सकती है। 

दूध और दही के साथ ना करें मछली का सेवन

कभी भी प्रोटीन युक्त पदार्थ एक साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप मछली के साथ दूध या दही का सेवन करते हैं तो बहुत सी बीमारियां हो सकती हैं, क्योंकि इनमें प्रोटीन पाया जाता है और इसके अधिक सेवन से पेट दर्द और अपच जैसी समस्या पैदा हो सकती है। वहीं अगर आप दूध के साथ मछली का सेवन करते हैं, तो फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। इसके साथ ही स्क्रीन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें