E Shram Card Nipun Yojana 2023: इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज तथा आवेदन करने की प्रक्रिया

E Shram Card Nipun Yojana 2023: भारत में करोड़ों की संख्या में मजदूर काम करते हैं, लेकिन उनकी आयु बहुत कम होती है। इस वजह से उन के लिए सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है जो श्रमिक उसके पात्र होते हैं उन्हें उसका लाभ दिया जाता है। देश के मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ई श्रम कार्ड निपुण योजना शुरू किया है, जिसका लाभ देश के सभी श्रमिकों को दिया जाएगा।

E Shram Card Nipun Yojana

ई श्रम कार्ड निपुण योजना के माध्यम से देश के मजदूरों को कई लाभ दिए जाएंगे। भारत में कई बार मजदूर काम करते समय चोटिल हो जाते हैं या उनके साथ कोई दुर्घटना घटित हो जाती है जिस वजह से उनकी मृत्यु भी हो जाती हैं। उस स्थिति में उनके परिवार की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाता है, लेकिन अब ऐसा होने पर E Shram Card Nipun Yojana 2023 के तहत तीन सालों के लिए दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

ई श्रम कार्ड निपुण योजना क्या है?

E Shram Card Nipun Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसका लाभ देश के सभी पात्र मजदूरों को दिया जाएगा। इसका लाभ उन श्रमिकों को दिया जाएगा जो रंचना, बिल्डिंग, भवन, बांध या पुल के निर्माण में काम करते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ई श्रम कार्ड निपुण योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि प्लंबिंग या कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को कई तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी, इसकी वजह से उनकी स्किल में वृद्धि होगी तथा उन्हें पहले से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस प्रशिक्षण की मदद से भारत के युवाओं को विदेशों में आसानी से नौकरी मिल जाएगी। E Shram Card Nipun Yojana के माध्यम से देश के उन 80 हजार मजदूरों को ट्रेनिंग दिया जा चुका है जो कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करते हैं।

E Shram Card Nipun Yojana 2023 Summary

योजना का नामई श्रम कार्ड निपुण योजना
शुरू किसने कीभारत सरकार ने
साल2023
लाभ किसे मिलेगादेश के मजदूरों को
इसका उद्देश्यइंफ्रास्ट्रक्चर तथा प्लंबिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण देना
योजना के तहत बीमादो लाख रुपये तक
आवेदन करने की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटSkillindia.gov.in

ई श्रम कार्ड निपुण योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना को प्रारंभ करने का सबसे बड़ा उद्देश्य देश के एक लाख से अधिक उन श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान करना है जो प्लंबिंग तथा कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करते हैं। इसकी वजह से उनकी स्किल में वृद्धि होगी और वो पहले से बेहतर ढंग से काम कर पाएंगे। फिर उन्हें बहुत सारे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, वहीं जो लोग विदेशों में काम काम करना चाहते हैं उन्हें वहां पर आसानी से नौकरी भी प्राप्त हो जाएगी। E Shram Card Nipun Yojana की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके तहत प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

ई श्रम कार्ड निपुण योजना के कुछ लाभ

  • E Shram Card Nipun Yojana की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है।
  • इस वजह से इसका लाभ देश के सभी पात्र मजदूरों को मिलेगा।
  • इस स्कीम का लाभ लेने वाला श्रमिक कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ा होना चाहिए।
  • श्रमिकों को दो लाख रुपये तक के कवरेज के साथ तीन साल की दुर्घटना बीमा भी दी जाएगी।
  • इसके तहत कंस्ट्रक्शन व प्लंबिंग क्षेत्र के एक लाख श्रमिकों को ट्रेनिंग दिया जाएगा।
  • ट्रेनिंग देने के बाद उन मजदूरों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस स्कीम के माध्यम से डिजिटल स्किल भी प्रदान किया जाएगा।
  • किसी व्यवसाय को डिजाइन करना, लॉन्च करना तथा उसे चलाने के बारे में बताया जाएगा।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तथा बीओसीडब्ल्यू की सुविधा भी दी जाएगी।
  • इसकी वजह से उत्पादकता में तेजी से वृद्धि होगी।
  • ई श्रम कार्ड निपुण योजना की वजह से पहले से अधिक सैलरी मिल सकती है।
  • श्रमिक का व्यक्तिगत विकास भी होगा।
  • इसके अलावा उन्हें उस इंडस्ट्रीज की अच्छी जानकारी हो जाएगी।

हमने उपर जिस लाभ के बारे में बताया है वो श्रमिकों के साथ-साथ नियोक्ताओं को भी दिया जाएगा। लेकिन इसके अलावे भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो सिर्फ नियोक्ताओं को मिलने वाला है, इसके बारे में हमने नीचे जानकारी दी है :-

  • समय और धन दोनों के खर्च में कमी होगी।
  • उत्‍पादकता पहले से अधिक बेहतर होगी।
  • सुपरविजन की संबद्धता में कमी आएगी।
  • परफॉर्मेंस पहले से कई गुना बेहतर होगा।
  • इसकी वजह से मजदूरों का मनोबल बढ़ेगा।
  • श्रमिक पहले से कम अनुपस्थित रहेंगे।
  • मजदूरों की बेहतर दक्षता।

E Shram Card Nipun Yojana 2023 की पात्रता

  • इस के लिए श्रमिक भारत का निवासी होना आवश्यक है।
  • मजदूर कंस्ट्रक्शन या प्लंबिंग क्षेत्र से जुड़ा होना चाहिए।
  • इसका लाभ लेने वाले श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • वहीं मजदूर की अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस के लिए श्रमिक का खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

ई श्रम कार्ड निपुण योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए पहले आपको स्किल इंडिया पोर्टल पर जाना होगा।
  • उसके बाद आप स्किल इंडिया पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • फिर आपको I Want to Skill Myself पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • उसके बाद आप उस फॉर्म को अच्छी तरह फिल कीजिए।
  • फिर आपको वह फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • इस तरह E Shram Card Nipun Yojana 2023 के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

नीचे दिए गए लेख को भी पढ़िए :-

स्माइल योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा आवेदन करने की प्रक्रिया

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें