क्या खाना खाने के बाद आपके पेट में भारीपन लगता है? क्या अपच की समस्या भी होती है? तो हो सकती है ये 5 वजह

अगर हमारा पेट स्वस्थ रहता है तो हम अच्छी तरह स्वस्थ रहते हैं, क्योंकि पेट में गड़बड़ी होने की वजह से मनुष्य का पूरा शरीरे अस्वस्थ हो जाता है। हेल्थी सेहत के लिए पेट का सही रहना बेहद ही आवश्यक है। आज के समय में बदलते लाइफस्टाइल और उटपटांग खानपान की वजह से पेट में बहुत ज्यादा समस्या उत्पन्न होने लगती है।

Causes of Indigestion

कुछ लोगों को हमेशा अपच की समस्या रहती है, इसके अलावा जब वो खाना खाते हैं उसके बाद उनका पेट भारी लगता है। लेकिन इसके बारे में अधिकतर लोगों को मालूम ही नहीं होता है कि ऐसा उनके साथ होता क्यों है? तो चलिए अब हम आपको इसकी पांच वजहों के बारे में बताते हैं।

इस वजह से पेट में आती है समस्या

आपको बता दें कि पेट में इन सारी समस्याओं के होने के पीछे कई बड़े कारण होते हैं। वैसे तो यह सारी समस्याएं आराम से ठीक हो जाती है, लेकिन यह आपको बहुत परेशान कर देता है। आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से पेट में होने वाली समस्याओं के कुछ मुख्य कारणों के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

1. पेप्टिक अल्सर के कारण

ऐसा कहा जाता है कि पेप्टिक अल्सर के कारण पेट में अपच की समस्या होती है। पेप्टिक अल्सर की बात करें तो यह पेट में होने वाला एक तरह का घाव होता है। पेप्टिक अल्सर आपके शरीर में तब होता है जब भोजन पचाने वाला एसिड आपकी छोटी आत को नुकसान पहुंचाता है। एसिड के द्वारा हाथ को नुकसान पहुंचाने की वजह से ही घाव बन जाता है। बता दें कि जब आपके शरीर में पेप्टिक अल्सर होगा, तब खट्टी डकार, ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

2. लीवर से संबंधित समस्या

लीवर की बात करें तो यह शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण ऑर्गन है। अगर किसी का लीवर खराब हो जाता है तो उसका पूरा पाचन तंत्र भी प्रभावित हो जाता है। बता दें कि लिवर से जुड़ी समस्या जैसे कि फैटी लीवर होने पर आपको अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3. ज्यादा खाना खा लेना

कई बार ऐसा होता है कि आप ज्यादा खाना खा लेते हैं, उतना कि जितना आपका शरीर पचा ना सके। इसके साथ ही साथ कई बार आप जल्दी-जल्दी भी खाना खाने लगते हैं, जब आपको कहीं जाने की देर हो रही होती है। इन कारणों की वजह से भी पेट की समस्या आती है। क्योंकि ऐसी स्थिति में खाना अच्छे से पच नहीं पाता है।

4. शराब और धूम्रपान करना

आपको बता दे दोस्तों की उन लोगों को भी अपच की समस्याओं का काफी सामना करना पड़ता है। जो शराब पीते हैं और धूम्रपान करते हैं। बता दे कि अगर आप ज्यादा शराब का सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट खराब हो जाता है और आपको अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है।

5. खाने के तुरंत बाद सो जाना

यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं सोना चाहिए। खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए। इससे आपका शरीर भोजन आसानी से पचा लेता है तथा इससे अपच की समस्या नहीं होती है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें