क्या आप भी बुढ़ापे में दिखना चाहते हैं जवान? तो इन 5 चीजों का रोजाना करें सेवन, फिर कभी नहीं होंगे बूढ़े

हर कोई खूबसूरत और जवान दिखना चाहता है और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहता है। खुद को खूबसूरत और स्वस्थ रखने के लिए इंसान न जाने क्या क्या करता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ आपकी खूबसूरती तो कम होती ही है,  साथ ही कई तरह की बीमारियां भी शरीर को घेर लेती हैं।

look young in old age

कई एक्सपर्ट्स ये बताते हैं कि पेट से जुड़ी बीमारियां सिर्फ आपके पेट को ही नहीं, बल्कि आपके चेहरे की सुंदरता पर भी असर डालती हैं,  जिस वजह आपकी खूबसूरती कम हो जाती है, लेकिन यदि आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर ले तो बढ़ती उम्र के बावजूद भी आप खूबसूरत और जवान दिख सकते हैं और साथ ही आप खुद को कई तरह की बीमारियों से भी दूर रख सकते हैं। अपने दैनिक जीवन में हम खुद से कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से हम अपने स्वास्थ्य को खराब कर लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपको हेल्दी, यंग एंड ब्यूटीफुल रखने में मदद करेंगे।

1. पपीता

पपीता विटामिन्स, मिनरल्स और एन्टी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पपीते में पपाइन नाम का एक एंजाइम होता हैं, जिसमे एन्टी इन्फ्लामेंट्री गुण होता है। यह आपकी त्वचा से डेड सेल्स को हटा कर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

2. पालक

पालक में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम और एन्टी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह पूरे शरीर को ऑक्सिजन देने में मदद करता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।  साथ ही इसमे पाए जाने वाला विटामिन के, कोशिकाओं में सूजन कम करने में मदद करते है।

3. मेवे

मेवे में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमे एन्टी एजिंग के गुण होते हैं। यह त्वचा की नमी को बरकरार रखते हैं और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं। मेवे से शरीर एक्टिव रहता हैं और इससे आप खुद को जवान महसूस करेंगे।

4. अनार

अनार में विटामिन सी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसमे शक्तिशाली एन्टी ऑक्सीडेंट होते हैं। यह झुर्रियो को कम करके बढ़ती उम्र को घटाने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एन्टी ऑक्सीडेंट चेहरे को साफ करके उसमें निखार लाता है। यह बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

5. हरी सब्जियां

हरी सब्जियो में फाइबर, विटामिन्स, प्रोटीन और कई पोषक तत्व भरपूर होते हैं। यह हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। यह हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। 

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!