क्या आप भी हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचना चाहते हैं? तो आज ही से कीजिए बाजरा का इस्तेमाल, मोटापा भी होगा कम

मिलेट्स यानी मोटा अनाज के सेवन से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। इन्हें खाने वाले लोगों में मोटापा, दिल की बीमारी, पाचन की समस्या कम होती है। इसके साथ ही ये एनीमिया, डायबिटीज से भी लड़ने में सहायक होते हैं।

Millet

आज भी बहुत से घरों में लोग मिलेट्स खाना पसंद करते हैं। वहीं, कई लोगों को तो इसके फायदों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है इसलिए लोग इनका सेवन नहीं करते हैं। अगर आप भी मिलेट के बारे में नहीं जानते, तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

मिलेट कुछ और नहीं बल्कि ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को ही मिलेट कहा जाता है। इनके सेवन से आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। आज हम बात करेंगे बाजरा के आटे और उसके गुणों के बारे में।  इस वर्ष पहली बार 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष भी घोषित किया गया है। तो चलिए अब देखते हैं कि कैसे बाजरा खाना फायदे मंद हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

बाजरा में पर्याप्त मात्रा में अच्छी वसा होती है जो उच्च कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए फायदेमंद है, इस वजह से आपको इसका इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। इसकी वजह से आप भी पूरी तरह फिट रह पाएंगे।

हड्डी को मजबूत बनाता है

मजबूत हड्डियों के लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक कैल्शियम है। बाजरा में कैल्शियम होता है और यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस लिये मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के लिए अपने आहार में बाजरा जरूर शामिल करें।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाले महिलाओं के लिये बेहतरीन

बाजरे में आयरन और फोलिक एसिड सामग्री होती है, जिस वजह से ये गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए लाभजनक साबित होता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार

बाजरा में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यह मान यह निर्धारित करने का एक उपाय है कि कोई विशेष भोजन आपके शुगर लेवल में कितनी तेजी से वृद्धि कर सकता है। अगर किसी भी खाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा है तो वह जल्दी पच जाता है और शरीर में अवशोषित हो जाता है। इससे आपके ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि होती है। इसके विपरीत बाजरा जैसे खाद्य पदार्थों को पचने में समय लगता है। यह आपके ब्लड शुगर को बनाए रखने में मदद करता है।

बाजरे में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक ग्लूकोज के स्तर को स्थिर बनाए रखते हैं। यह उन्हें मधुमेह रोगियों के लिए एक स्वस्थ भोजन विकल्प बनाता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

डायटरी फाइबर से भरपूर और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुणों से भरपूर ये अनाज दिल के मरीजों के लिए अच्छा होता है।

वजन कम करता है

चूंकि बाजरा में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन वजन घटाने के लिए आदर्श है। बाजरा न केवल आपकी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि आपकी भूख के दर्द को भी दबाते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें